एंटी करप्शन टीम ने मण्डी समिति के कर्मचारी को रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ दबोचा

एंटी करप्शन टीम ने मण्डी समिति के कर्मचारी को रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ दबोचारीशू कुमारशिकारपुर : कृषि उत्पादन मण्डी समिति शिकारपुर का कंप्यूटर ऑपरेटर जितेन्द्र कुमार, दस हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए एंटी करप्शन टीम ने रंगे हाथ दबोचा है वीरवार को गांव सलैमपुर निवासी मण्डी समिति के पूर्व सफाई ठेकेदार विनोद गिरी, की शिकायत पर कई गाड़ियों में भरकर आई एंटी करप्शन टीम ने मण्डी समिति कार्यालय के आसपास जाल बिछा दिया निश्चित समय पर कंप्यूटर ऑपरेटर जितेन्द्र कुमार, को रिश्वत लेते हुए दबोच लिया गया एंटी करप्शन टीम की पूरी कार्रवाई इतनी गोपनीय रही कि अनाज मण्डी में मौजूद करीब पांच दर्जन व्यापारियों, सैकड़ों किसानों और पल्लेदारों को कानों कान भनक नहीं लगी टीम कंप्यूटर ऑपरेटर को अपने साथ ले गई मुख्य आरोपी फरार तलाश जारी कार्यवाही की भनक लगते ही मुख्य आरोपी मण्डी सचिव अर्जुन सिरोही मौके से फरार हो गया एंटी करप्शन टीम और पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए सम्भावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है जब इस सम्बन्ध में शिकारपुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक यज्ञदत्त शर्मा, से जानकारी करी तो उन्होंने बताया कि मेरठ की एंटी करप्शन टीम ने अंनाज मण्डी में कंप्यूटर ऑपरेटर को एंटी करप्शन टीम अपने साथ ले गई है ।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *