औरंगाबाद में पुलिस का फ्लैग मार्च: एसपी सिटी ने भारी पुलिस बल के साथ किया पैदल गस्त, सुरक्षा का दिलाया भरोसाअसामाजिक तत्वों को दी सख्त चेतावनी, व्यापारियों और आमजन से किया सीधा संवाद

औरंगाबाद (बुलंदशहर)।कस्बे में अमन-चैन और कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। इसी क्रम में देर सायं बुलंदशहर के पुलिस अधीक्षक नगर (एसपी सिटी) अभिषेक प्रताप अजेय ने भारी पुलिस बल के साथ औरंगाबाद कस्बे के मुख्य बाजारों और संवेदनशील चौराहों पर पैदल गस्त (फ्लैग मार्च) किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय दुकानदारों, व्यापारियों और आम नागरिकों से बातचीत कर उन्हें पूर्ण सुरक्षा का एहसास दिलाया।भारी पुलिस बल के साथ सड़कों पर उतरे अधिकारीशनिवार देर शाम जैसे ही एसपी सिटी अभिषेक प्रताप अजेय का काफिला औरंगाबाद पहुंचा, पुलिस की सक्रियता देखकर हर तरफ सुरक्षा का माहौल नजर आने लगा। एसपी सिटी के नेतृत्व में थाना प्रभारी मोहम्मद असलम और कस्बा चौकी इंचार्ज सोबरन सिंह ने पूरी पुलिस फोर्स के साथ मुख्य बाजार, जहांगीराबाद रोड, बुलंदशहर रोड सहित कस्बे के विभिन्न तंग रास्तों और व्यस्त इलाकों में पैदल मार्च किया। इस दौरान पुलिस की गाड़ियों के हूटर और जवानों के जूतों की थाप ने कस्बे में सुरक्षा की एक नई ऊर्जा भर दी।व्यापारियों से संवाद और सुरक्षा का भरोसागस्त के दौरान एसपी सिटी अभिषेक प्रताप अजेय ने कई जगह रुककर स्थानीय व्यापारियों और संभ्रांत नागरिकों से मुलाकात की। उन्होंने लोगों से उनकी समस्याओं के बारे में जाना और कहा कि पुलिस आमजन की सुरक्षा के लिए २४ घंटे तत्पर है। उन्होंने व्यापारियों से कहा:”आप बिना किसी डर और भय के अपना व्यापार करें। यदि कोई भी संदिग्ध व्यक्ति या असामाजिक तत्व कस्बे का माहौल बिगाड़ने का प्रयास करता है, तो तुरंत इसकी सूचना सीधे थाना प्रभारी या मुझे दें। सूचना देने वाले का नाम पूरी तरह गुप्त रखा जाएगा और त्वरित कार्रवाई की जाएगी।”असामाजिक तत्वों को सख्त हिदायतपैदल गस्त के दौरान एसपी सिटी ने चौराहे और तिराहों पर बिना वजह खड़े होने वाले युवकों और संदिग्धों की चेकिंग भी करवाई। उन्होंने दोपहिया वाहनों पर तीन सवारी बैठने वालों और हुड़दंग काटने वालों को कड़ी फटकार लगाई। थाना प्रभारी मोहम्मद असलम और चौकी इंचार्ज सोबरन सिंह को निर्देशित करते हुए उन्होंने कहा कि कस्बे में रात्रि गस्त को और अधिक सघन किया जाए। संदिग्ध वाहनों की लगातार चेकिंग की जाए और किसी भी सूरत में कानून व्यवस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त न किया जाए।कस्बे के लोगों ने की पुलिस प्रशासन की सराहनापुलिस के इस पैदल मार्च से कस्बे के लोगों और विशेषकर महिला सुरक्षा को लेकर स्थानीय निवासियों में भारी उत्साह देखा गया। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि उच्चाधिकारियों के जमीन पर उतरकर इस तरह गस्त करने से अपराधियों के हौसले पस्त होते हैं और आम जनता में पुलिस के प्रति विश्वास और मजबूत होता है।इस मौके पर थाने के भारी संख्या में उपनिरीक्षक, मुख्य आरक्षी और पुलिस बल के जवान मौजूद रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *