औरंगाबाद।थाना क्षेत्र के मूढ़ी बकापुर मोड के सामने अज्ञात वाहन को बचाने के प्रयास में डायल 112 और आलू से लदी टैक्टर ट्राली की आमने सामने की टक्कर होने से एक कांस्टेबल गंभीर रूप से जख्मी हो गया।जबकि टैक्टर के दो हिस्से हो गए।प्रत्यक्षदर्शियों ने शराब के नशे में डायल 112 गाड़ी चलाने का चालक पर आरोप लगाया है।बता दे कि गांव नौबतपुर निवासी नन्ने खा टैक्टर ट्राली में आलू लादकर औरंगाबाद स्थित कोल्ड स्टोर में जा रहे थे।रविवार रात करीब आठ बजे औरंगाबाद थाने की ओर से आ रही डायल 112 और टैक्टर ट्राली की अज्ञात वाहन को बचाने के प्रयास में बुलंदशहर_गढ़मुक्तेश्वर हाईवे स्टेट पर आमने सामने की भिड़ंत हो गई। डायल 112 में सवार कांस्टेबल अमरेश कुमार घायल हो गए।जबकि टैक्टर के आगे से दो हिस्से हो गए।हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया।सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल कांस्टेबल को सीएचसी लखावटी में भर्ती कराया। यहां चिकित्सकों ने कांस्टेबल को जिला अस्पताल के लिए रैफर कर दिया।उधर हादसे के बाद प्रत्यक्षदर्शियों ने चालक को घेर लिया।प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि डायल 112 पर तैनात चालक शराब के नशे में था।हालांकि प्रत्यक्षदर्शियों की एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रही है।थाना प्रभारी रामनारायण सिंह चालक के शराब के नशे में होने की बात से साफ इंकार किया है।
डायल 112 और टैक्टर ट्राली की टक्कर में कांस्टेबल जख्मी