विश्व ब्राह्मण संघ ने की गोपाल के हत्यारों को फांसी देने की माँग

ब्राह्मण संघ (भारत) हापुड़ के नगर अध्यक्ष ने अपने कैम्प कार्यालय से जारी बयान में गोपाल की हत्या पर गहरा रोष व्यक्त किया है, उन्होंने अपने कैम्प कार्यालय से जारी बयान में कहा कि इस तरह के कुकृत्य का होना बड़ी ही निंदा का विषय है, ब्राह्मणों पर हो रहे इस तरह के कुकृत्य से ब्राह्मण समाज में गहरा रोष व्याप्त है, हमारा संगठन सरकार से ये आशा करता है कि नवयुवक गोपाल शर्मा के हत्यारों को जल्द से जल्द फांसी की सजा होनी चाहिए, विश्व ब्राह्मण संघ (भारत) नवयुवक गोपाल शर्मा के हत्यारों को फांसी देने की मांग करता है,। ब्राह्मण समाज के लोगों का कहना है कि जिस तरह उस मासूम की हत्यारों ने जघन्य हत्या की है, देखने से लगता है कि यह हत्या पुलिस प्रशासन व शासन के लिए भी चुनौती पूर्ण है, इसके विपरित भी पुलिस अभी तक हत्यारों को गिरफ्तार करने में नाकाम रही है,। बता दें कि जनपद गौतमबुद्ध नगर की तहसील जेवर के गांव बनवारीवास उर्फ बनवारीपुर में 15 वर्षीय मासूम गोपाल शर्मा की जघन्य हत्या कर दी गई थी, जिससे ब्राह्मण समाज के लोगों में जबरदस्त आक्रोश व्याप्त है, इस अवसर पर महेंद्र वशिष्ठ नगर अध्यक्ष, पंडित लोकेश शर्मा मीडिया प्रभारी मेरठ मंडल, नरेंद्र शर्मा समाजसेवी, सहित अन्य लोग भी उपस्थित रहे,।।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *