ईद-उल-अजहा को लेकर औरंगाबाद पुलिस अलर्ट, थाना प्रभारी ने भारी फोर्स के साथ किया फ्लैग मार्च

ईद-उल-अजहा को लेकर औरंगाबाद पुलिस अलर्ट, थाना प्रभारी ने भारी फोर्स के साथ किया फ्लैग मार्
​औरंगाबाद आगामी त्योहार ईद-उल-अजहा (बकरीद) को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए स्थानीय पुलिस पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रही है। सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के उद्देश्य से औरंगाबाद थाना प्रभारी मोहम्मद असलम और एसएसआई नरेश कुमार ने क्षेत्र में सक्रियता बढ़ा दी है।
​ईदगाहों का निरीक्षण कर जांची सुरक्षा
​थाना प्रभारी मोहम्मद असलम ने पुलिस टीम के साथ कस्बा औरंगाबाद और ग्राम बालका स्थित ईदगाहों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जरूरी दिशा-निर्देश दिए।
​भारी पुलिस बल के साथ पैदल गश्त
​सुरक्षा का अहसास कराने और कानून व्यवस्था को सुदृढ़ रखने के लिए थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस बल ने बालका गांव में भारी फोर्स के साथ पैदल गश्त (फ्लैग मार्च) किया। पुलिस की इस मुस्तैदी से असामाजिक तत्वों में हड़कंप है, वहीं आम नागरिकों ने सुरक्षा व्यवस्था पर संतोष जताया।
​शांति और सौहार्द की अपील
​पैदल गश्त के दौरान थाना प्रभारी मोहम्मद असलम ने स्थानीय नागरिकों और संभ्रांत व्यक्तियों से संवाद किया। उन्होंने सभी से अपील करते हुए कहा:
​”आगामी पर्व को पूरी अकीदत, शांति और आपसी सौहार्द के साथ मनाएं। किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें और यदि कोई संदिग्ध गतिविधि या व्यक्ति नजर आए, तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। शांति व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।”

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *