जेपी विद्या मंदिर में विदाई समारोह का भव्य आयोजन: लक्ष्य बने मिस्टर फेयरवेल, खुशी को मिस फेयरवेल का ताजऔरंगाबाद (बुलंदशहर)।जेपी विद्या मंदिर, तौमड़ी

(औरंगाबाद) के प्रांगण में कक्षा बारहवीं के विद्यार्थियों के लिए एक भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया। उत्साह, उमंग और भावुक क्षणों से भरे इस कार्यक्रम में सीनियर छात्रों को सुनहरे भविष्य की शुभकामनाओं के साथ विदा किया गया।सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समांकार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्या श्रीमती सुनीता सिंह ने छात्रों के साथ दीप प्रज्ज्वलन कर किया। इसके बाद ग्यारहवीं की छात्राओं दृष्टि और रूही ने अपने प्रभावशाली संचालन से कार्यक्रम को गति दी। ग्यारहवीं के छात्रों द्वारा प्रस्तुत ‘हास्य नृत्य’ ने जहां सबको लोटपोट कर दिया, वहीं छात्राओं के ‘सांस्कृतिक नृत्य’ ने वातावरण को सकारात्मक ऊर्जा से भर दिया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण सारिका और खुशी की विशेष नृत्य प्रस्तुति रही,

जिसने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।सम्मान और खिताबों की घोषणाविदाई समारोह को और भी रोमांचक बनाने के लिए मनोरंजक खेलों का आयोजन किया गया। निर्णायक मंडल (जूरी), जिसमें प्रधानाचार्या के साथ अकादमी समन्वयिका दीप्ति शर्मा और शिक्षक मनीष चौधरी शामिल थे, ने व्यक्तित्व और प्रतिभा के आधार पर विजेताओं का चयन किया:मिस्टर फेयरवेल: लक्ष्यमिस फेयरवेल: खुशीइनका रहा विशेष योगदानसमारोह की सफलता के पीछे एक मजबूत टीम का हाथ रहा। शिक्षक संदीप चौधरी के सफल समन्वय में आयोजित इस कार्यक्रम में राखी और नीवी अग्रवाल ने नृत्य निर्देशन किया। साथ ही जीतेश कुमार, जितेंद्र भारद्वाज, चन्द्रप्रताप सिंह, प्रमोद खरवार, योगेश कुमार और बृजेश कुमार का विशेष सहयोग रहा।प्रधानाचार्या श्रीमती सुनीता सिंह ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि स्कूल की यादें हमेशा उनके साथ रहेंगी। अंत में, यह समारोह सुनहरी यादों और खुशियों के साथ संपन्न हुआ।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *