ब्यूरो औरंगाबाद स्थानीय प्राचीन नागेश्वर शिव मंदिर के समीप स्थित बूढ़े बाबू दौज के मैदान की चारदीवारी कराने वाले तीन सेवादारों को नगर पंचायत द्वारा नोटिस दिए जाने से श्रद्धालुओं में भारी रोष है। नोटिस से नाराज दर्जनों श्रद्धालुओं ने शनिवार को नगर पंचायत कार्यालय पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया और टैक्स कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर विरोध दर्ज कराया।प्राचीन नागेश्वर शिव मंदिर के पूर्व अध्यक्ष एवं विहिप नेता दीपक अग्रवाल की अगुवाई में एकत्रित हुए श्रद्धालुओं ने नगर पंचायत प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए। श्रद्धालुओं का कहना है कि नपा प्रशासन ने किसी दबाव में आकर उन्हें गाटा संख्या 1146 का गलत नोटिस थमा दिया है, जबकि निर्माण कार्य गाटा संख्या 1148 पर चल रहा है।धार्मिक आयोजनों की भूमि है मैदानप्रदर्शनकारियों ने बताया कि उक्त निर्माण स्थल की भूमि पर वर्षों से रामलीला, बूढ़े बाबू का मेला सहित अन्य कई बड़े धार्मिक व सामाजिक आयोजन होते आ रहे हैं। इस मैदान की चारदीवारी होने से यह जगह सर्व समाज के जनहित और सामूहिक उपयोग के लिए सुरक्षित हो सकेगी। नगर पंचायत कार्यालय में अधिशासी अधिकारी (ईओ) के मौजूद न होने पर आक्रोशित श्रद्धालुओं ने टैक्स कलेक्टर नेमपाल सिंह को ज्ञापन सौंपकर न्याय की मांग की।ये लोग रहे मौजूदइस मौके पर रामलीला कमेटी के अध्यक्ष योगेश सिंघल, सांसद प्रतिनिधि अर्जुन सिंह, संजय वर्मा, सचिन वर्मा, सभासद गौरव कुमार, बॉबी शर्मा, मिक्की अग्रवाल, तरसेम गुर्जर, नवनीत गुप्ता, लोकेश गुर्जर, बॉबी गुर्जर, अनिल गुर्जर, विनोद भडाना, अंकुर गुप्ता, नीरज अग्रवाल, अशोक गिरी और वीरपाल गुर्जर सहित भारी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
बूढ़े बाबू दौज मैदान की घेराबंदी पर रार श्रद्धालुओं ने नपा प्रशासन के खिलाफ खोला मोर्चा मंदिर के सेवादारों को नोटिस से फूटा गुस्सा, नपा दफ्तर घेरा