मेरठ-बदायूं हाईवे पर बाइक और स्कूटी की आमने-सामने भीषण भिड़ंत शिकारपुर

: नगर के मेरठ-बदायूं हाईवे पर भगतजी होटल के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है जहां एक मोटरसाइकिल और स्कूटी के बीच हुई आमने-सामने की जोरदार टक्कर हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और राहगीरों की भारी भीड़ जमा हो गई मिली जानकारी के अनुसार बुलन्दशहर की तरफ से एक मोटरसाइकिल आ रही थी जिस पर एक दम्पत्ति पति-पत्नी अपने दो बच्चों के साथ सवार थे जैसे ही वे भगतजी होटल के पास पहुंचे तभी डिबाई की दिशा से आ रही एक स्कूटी से उनकी सीधी भिड़ंत हो गई बताया जा रहा है कि स्कूटी पर एक बच्चा सवार था जो कोचिंग पढ़ने के लिए जा रहा था सड़क पर गिरे मासूम और दम्पत्ति मची चीख-पुकार टक्कर इतनी जोरदार थी कि मोटरसाइकिल पर सवार दम्पत्ति और दोनों मासूम बच्चे छिटक कर सड़क पर जा गिरे जिससे उन्हें गम्भीर चोटें आई वहीं स्कूटी सवार बच्चा भी इस हादसे में घायल हो गया दुर्घटना होते ही हाईवे पर दोनों ओर से आ रहे वाहन रुक गए और स्थानीय लोगों व राहगीरों ने तुरन्त बचाव कार्य शुरू किया व्यस्त हाईवे पर हुए इस हादसे के कारण कुछ समय के लिए यातायात भी बाधित रहा जिसे बाद में सुचारू कराया गया ।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *