औरंगाबाद।नेपाल में अंतर्राष्ट्रीय स्तर की फिट इंडिया पहल के तहत हुई एथलेटिक्स प्रतियोगिता में जेपी विद्या मन्दिर तोमड़ी की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। वहां से टीम के लौटने पर खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत किया गया।कोच निखिलेश गुप्ता और जितेश कुमार ने बताया कि पांच दिवसीय नेपाल अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता 20 25 का आयोजन नेपाल के रंगशाला स्टेडियम पोखरा में आयोजित हुआ।जिसमें भारत के अलग-अलग राज्यों से फुटबॉल,बास्केटबॉल, हॉकी, और तीरंदाज़ी, खेलों में अंडर 14, 17 एवं 19 की श्रेणी में आने वाले खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।
जेपी विद्या मंदिर तौमड़ी की टीम ने फुटबॉल अंडर-14 में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए इण्डोनेशिया एवं म्यांमार की टीम को धूल चटाकर फाइनल में प्रवेश किया । फाइनल मुकाबला नेपाल की टीम से हुआ अंत तक कड़े मुक़ाबले में आख़िरकार नेपाल की टीम ने 5-4 से बाज़ी अपने नाम कर ली।जबकि जेपी विद्या मंदिर तोमडी की टीम उपविजेता रही।कार्यक्रम आयोजकों ने टीम को ट्रॉफ़ी देकर सम्मानित किया।टीम के यहां पहुंचने पर कॉलेज की प्रधानाचार्य ने स्मृति चिन्ह दिए।टीम में सात्विक सिंह (कप्तान), प्रियांशु लोहिया ,पारस भारद्वाज, कृष्णा भारद्वाज,प्रियांशु चौधरी,यष्मित भाटी, जयंत सिरोही,अभिनव ,क्रिश,आयुष चौधरी,,प्रिंस खान ,भाष्कर शर्मा, हर्षित भाटी आदि मौजूद रहे।
नेपाल में फुटबॉल में जेपी विद्या मंदिर के खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम