
।अवैध हथियार सप्लाई मामले में दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने बीती रात औरंगाबाद क्षेत्र में छापेमारी की।पुलिस ने एक अभियुक्त की निशानदेही पर तीन युवकों को कस्टडी में लिया है।उनसे अवैध हथियार बरामद करने की भी सूचना है।फिलहाल दिल्ली पुलिस तीनों को अपने साथ ले गई है और विस्तृत पूछताछ कर रही है।बता दे कि बृहस्पतिवार की रात करीब नौ बजे दो गाड़ियों में सवार होकर दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम औरंगाबाद के मोहल्ला अजीजाबाद निवासी एक अभियुक्त को साथ लेकर अवैध रूप से हथियार सप्लाई करने वालों की तलाश में यहां पहुंची।टीम ने औरंगाबाद थाने में आमद दर्ज कराई और स्थानीय पुलिस को अपने साथ ले लिया।बताया जाता है कि औरंगाबाद_पवसरा मार्ग स्थित एक डेयरी के पास से पिस्टल की सप्लाई करते हुए तीन युवकों को पकड़ लिया।सूत्रों के अनुसार उनसे दो पिस्टल बरामद हुई है।पुलिस ने नगर के कई इलाकों में युवकों के यहां भी दबिश दी,लेकिन वे पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सके है।क्राइम ब्रांच की टीम तीनों को रात में ही अपने साथ ले गई है।पुलिस तीनों से पूछताछ में जुटी हुई है।सूत्रों का कहना है कि जिस अभियुक्त को क्राइम ब्रांच अपने साथ यहां लेकर आई थी।उक्त अभियुक्त एटीएम मशीनों पर पहुंचकर लोगों के एटीएम में माहिर है।वह जनपद अमरोहा में ऐसी ही चार वारदातों को अंजाम दे चुका है।फिलहाल वह जेल से जमानत पर बाहर चल रहा है।दिल्ली पुलिस के एसीपी राजपाल सिंह डबास ने औरंगाबाद से पकड़े गए युवकों की क्राइम हिस्ट्री खंगाली है।औरंगाबाद थाने के इंस्पेक्टर रामनारायण सिंह का कहना है कि दिल्ली पुलिस द्वारा पकड़े गए युवकों के बारे में पता लगाया जा रहा है।