प्राचीन नागेश्वर मंदिर में गोवर्धन पर्व पर अन्नकूट के भंडारे का आयोजन, श्रद्धालुओं की लगी भीड़

औरंगाबाद में भावसी रोड स्थित प्राचीन नागेश्वर मंदिर में गोवर्धन पूजा पर अन्नकूट के प्रसाद के भंडारे का आयोजन किया गया. मंदिर में श्रद्धालुओं की लगी भीड़ गोवर्धन पूजा का आयोजन बड़ी धूमधाम से किया जा रहा है. कस्बे के अलग-अलग मंदिरों में गोवर्धन पूजा के बाद आरती की गई और अन्नकूट के प्रसाद के भंडारे का आयोजन किया गया. गोवर्धन पूजा के दौरान प्राचीन नागेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा. बड़ी संख्या में श्रद्धालु गोवर्धन पूजा के लिए पहुंचे.
मंदिर के महंत योगीराज शास्त्री ने बताया कि द्वापर युग में इंद्रदेव ने जब वर्षा नहीं रोकी तो गांव वालों को बचाने के लिए भगवान श्री कृष्ण ने गोवर्धन पर्वत को अपनी चिटली उंगली पर उठा लिया और सभी आसपास के गांव के लोगों उस पर्वत के नीचे शरण दी गई. तभी से गोवर्धन पूजा की जा रही है यह आस्था का पर्व है.
भगवान श्री कृष्ण के गोबर के रूप की होती है पूजा योगिराज शास्त्री ने बताया कि इस दिन गाय के गोबर से भगवान श्री कृष्णा का रूप मनाया जाता है और उसे सजा कर उसकी पूजा की जाती है. अन्नकूट प्रसाद वितरण के दौरान प्रमोद सिंघल कपड़े वाले, राजेंद्र अग्रवाल, संतोष सिंघल, अनुराग सिंघल, अभिषेक अग्रवाल, शशांक अग्रवाल,दीपक गुप्ता, रवि वर्मा, विशाल कंसल, अमन गोस्वामी, नितिन सिंघल दीपक अग्रवाल मनीष सिंघल आदि मौजूद रहे

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *