अनामिका शुगर मिल में बॉयलर की पूजा हुई
औरंगाबाद।निजी क्षेत्र की अनामिका शुगर मिल में शुक्रवार को पूजा अर्चना के साथ हवन का आयोजन किया गया।जिसमें बॉयलर की पूजा अर्चना संपन्न हुई।शुगर मिल के उपाध्यक्ष डॉक्टर तेजवीर सिंह ढाका ने बताया कि नए पेराई सत्र की तैयारियां पूरी कर ली गई है।जल्द की शुगर मिल गन्ना खरीद शुरू कर देगी।गन्ना महाप्रबंधक जितेंद्र पवार ने बताया कि सभी किसानों का गन्ना समय से खरीदा जाएगा।उन्होंने किसानों से गन्ने को क्रेशर पर कम दामों में गन्ना न बेचने की अपील की।इस मौके पर वरिष्ठ प्रबंधक संजय धीमान,महाप्रबंधक तकनीकी रमेश चंद,महाप्रबंधक उत्पादन अमित सिंह,रमेश कुमार मिश्रा आदि मौजूद रहे।
अनामिका शुगर मिल में बॉयलर की पूजा हुई