इटली के कोच ने दिए खुशी को लंबी कूद के टिप्स_औरंगाबाद के गांव भीकनपुर पहुंचे इटली के कोचों का किया जोरदार स्वागत


औरंगाबाद।औरंगाबाद थाना क्षेत्र के गांव भीकनपुर निवासी लंबी कूद की खिलाड़ी खुशी कपासिया के घर पहुंचे इटली के कोच की टीम का ग्रामीणों ने जोरदार स्वागत किया।खुशी के लंबी कूद में हुनर से प्रेरित होकर इटली के कोच ने दो घंटे तक घर के आंगन में बने ट्रैक पर कई तरह के  टिप्स दिए।देर शाम टीम दिल्ली एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गई।कोच ने खुशी को ड्रेस भेट की है।
बता दे कि गांव भीकनपुर निवासी धर्मपाल सिंह कपासिया की पौत्री खुशी कपासिया नगलाकरन के हरवंश मेमोरियल स्कूल की कक्षा आठ की छात्रा है।खुशी के दादा धर्मपाल सिंह कपासिया शुरू से ही उसे लंबी कूद की खिलाड़ी बनाना चाहते थे।खुशी कपासिया के इंस्टाग्राम पर लंबी कूद की वीडियो से प्रेरित होकर इटली के कोच मेटियों अपने आठ सदस्यों की टीम के साथ शुक्रवार शाम गांव भीकनपुर स्थित खुशी के आवास पर पहुंचेआ।जहां ग्रामीणों ने टीम का माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया गया।इटली के कोच मेटियों ने बताया कि खुशी लंबी कूद की सबसे कम उम्र की बेहतरीन खिलाड़ी है।उसके जंप को देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि वे साल 2030 में होने वाले कॉमनवेल्थ गेम में भारत की ओर से जोरदार प्रदर्शन करेगी। मेटियों ने कहा कि खुशी पिछले आठ साल से लंबी कूद की तैयारी कर रही है।उसने प्रदेश स्तर पर कूद में अच्छा प्रदर्शन किया है।अब उसको बेहतर कोच की आवश्यकता है।वह एक दिन देश का नाम रोशन जरूर करेगी। मेटियों ने खुशी को बताया कि उसे लक्ष्य पर ध्यान देने की जरूरत है। लांग जंपिंग करते समय उसको हवा के साथ उड़ना होगा।जमीन पर देखने से कुछ नहीं होगा।लक्ष्य पाने के लिए ऊंचाई देखनी होगी।इस मौके पर इटली से पधारे फेडरीको, एलेक्स फ्रेबो,इलारिया मकफेरी,इमैनुएल पेनकलरी,इनोसेंट पार्थों,जुलिया सोरनिया, मीनाथो,अमर सिंह पीजी कॉलेज के खेलकूद विभाग के अधिकारी प्रोफेसर भीष्म सिंह,प्रधान श्रीपाल सिंह,बॉबी गुर्जर,अनिल गुर्जर,ऋषिपाल सिंह,ब्रह्मपाल सिंह,जगत सिंह आदि मौजूद रहे।
…………………………………….
बेटों को दी दौड़ की टिप्स,कामयाब हुई पीते_पोतियां
75 वर्षीय धर्मपाल सिंह कपासिया लंबी कूद के खिलाड़ी थे।बाद में उन्होंने बड़े बेटे संजय,मँझेले बेटे नबाब और छोटे बेटे साहब सिंह को मैराथन दौड़ की टिप्स दी।लेकिन कामयाब नहीं हुए।बाद में धर्मपाल सिंह ने पोते पावेल कपासिया चंडीगढ़ पुलिस में कांस्टेबल के पद पर तैनात है।जबकि पोतियां मनीषा को राष्ट्रीय स्तर का कबड्डी प्लेयर बनाने में पूरी ताकत झोंक दी।अब मनीषा दिल्ली पुलिस में कार्यरत है।जबकि खुशी लंबी कूद में झंडे गाड़ चुकी है। 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *