
गोरखपुर।छात्र सैनिक शिविर के अनुदेशो को अपने व्यवहारिक जीवन का हिस्सा वना कर अपनी उत्तरदायी भूमिका का निर्वाह करें
उक्त विचार गोरखपुर एन० सी० सी ० ग्रुप मुख्यालय के कमान प्रमुख विग्रेडियर परिमल भारती ने कही वे रजही स्थित रेलवे सुरक्षा विशेष वल द्वितीय वटालियन मे एन० सी० सी० के दस दिवसीय शिविर मे बतौर मुख्य अतिथि निरीक्षण कर रहे थे
45 यू० पी० एन० सी० सी ० वटालियन के तत्वाधान मे आयोजित शिविर मे
प्रशिक्षण के सभी स्थलो ड्रील – फायरिग – मानचित्र अध्ययन – शस्त्रो के संचालन आदि अनेक जग होपर स्वय जाकर उन्होंने भौतिक निरीक्षण किया
ब्रिगेडियर भारती ने कमान अधिकारी कर्नल जयवीर सिंह सेना मेडल के साथ समीक्षा की जिसमे भारतीय थल के विभिन्न पद क्रम के आवद्ध सैन्य अधिकारी उपस्थित थे विग्रेडियर भारती ने चल रहे प्रशिक्षण की सराहना करते हुये सभी अनुदेशको को और प्रभावी बनाने का निर्देश दिया
आज के प्रशिक्षण का महत्वपूर्ण सोपान रक्त दान था रक्त दान के पवित्र उद्देश्य के संकल्प से प्रति वद्ध 17 कैडेटो ने रक्त दान किया – स्वय कैम्प कमानडेन्ट कर्नल जयवीर सिंह सेना मेडल ने इसकी शुरुआत कर छात्र सैनिको को प्रेरित किया
ग्रुप कमान प्रमुख विग्रेडियर भारती के आगमन पर सैन्य रीति रिवाज से सजे रहजी परिसर मे कैम्प कमानडेन्ट कर्नल जयवीर सिंह सेना मेडल ने अगुवानी की – उन्हे गार्ड आफ आनर दिया गया
इस अवसर डॉ० शिवेन्द्र त्रिपाठी मेजर मोहित कैप्टन वाहिद अत्नी . सेकेन्ड आफिस र अनिलकुमार सुवेदार मेजर राकेश कुमार सुवेदार अरविन्द कुमार – सुवेदार आलोक कुमार सुवेदार विश्नाथ पुरी आदि उपस्थित थे