औरंगाबाद राजकीय कन्या इंटर कालेज की एक दिवसीय शैक्षिक भ्रमण यात्रा को प्रधानाचार्य संजीव कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जिसमें विद्यार्थियों ने अनूपशहर के जेपी यूनिवर्सिटी शैक्षिक संस्थान का भ्रमण किया।

मंगलवार को राजकीय कन्या इंटर कॉलेज से शैक्षिक भ्रमण यात्रा को प्रधानाचार्य संजीव कुमार और पूर्व चेयरमेन राजकुमार लोधी ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया राजकीय कन्या इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य संजीव कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत बच्चों को अनूपशहर के प्रसिद्ध जेपी यूनिवर्सिटी का शैक्षिक भ्रमण कराया जिसमें बच्चों को उच्च शिक्षा में विभिन्न कैरियर अवसर, प्रयोगशालाओं के महत्व के साथ- साथ ऐतिहासिक महत्व की भी जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि इस भ्रमण में बसों द्वारा बच्चों को प्रधानाचार्य की देखरेख में भेजा गया है। इस मौके पर राजकीय इंटर कालेज के प्रधानाचार्य संजीव कुमार, शैलेन्द्र रॉय, राजीव कुमार, रफीक मौहम्मद, गीतिका, ऊषा आदि स्कूल का स्टाफ मौजूद रहा।