
औरंगाबाद अमर सिंह इंटर कॉलेज लखावटी बुलंदशहर की राष्ट्रीय सेवा योजना की इकाई के विषय शिविर के प्रथम सत्र में प्रार्थना के बाद स्वयंसेवकों ने गांव की नालियों की साफ सफाई की पंचायत घर से लेकर के अगोता शुगर मिल रोड तक नालियों की सफाई की तथा स्वयं सेविकाओं ने घर-घर जाकर सभी लोगों को सफाई तथा सरकार की योजना स्वच्छ भारत अभियान के बारे में विस्तार से बताया तथा साफ-सफाई से होने वाले लाभ व गंदगी के होने वाली बीमारियों के बारे में विस्तार से समझाया तथा द्वितीय सत्र में भोजन के उपरांत गांव में स्वच्छ भारत की रैली निकाली तथा इसी सत्र में साफ सफाई पर संगोष्ठी की जिसमें कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर कृष्ण कुमार शर्मा ने साफ सफाई के बारे में विस्तृत जानकारी दी तथा इस मौके पर गांव के अनेक गणमानिय व्यक्ति उपस्थित रहे जिसमें सभी स्वयंसेवक व सेविकाओं ने प्रतिभाग किया तथा तृतीय सत्र में साफ सफाई पर नुक्कड़ नाटक किया जिसमें मंजू , लवी, शिवानी गुप्ता, वंशिका, मनु, अंजलि, तथा अभिनव शर्मा, यतेंद्र, हितेश शर्मा ,लवकुश, सुमित शर्मा आदि ने प्रतिभा किया तथा गांव के लोगों ने उनके इस प्रयास को बहुत सराया तथा अपने आसपास साफ सफाई करने का आश्वासन दिया कार्यक्रम के अंत में कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर कृष्ण कुमार शर्मा ने सभी गांव वासियों का आभार व्यक्त किया तथा सभी स्वयंसेवकों में सेविकाओं को घर के लिए तथा समय प्रस्थान कराया ।