
बीबीनगर ब्लॉक परिसर में ब्लॉक प्रमुख, प्रधान, बीडीसी मीटिंग संपन्न हुई जिसकी अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख रजनी सिरोही द्वारा की गई मीटिंग का संचालन एडीओ आईएसबी हेमंत कुमार द्वारा की गई जिसमें गत बैठक की कार्यवाही को बताया गया। बीडीओ द्वारा मनरेगा की जगह जीरामजी योजना को विस्तार पूर्वक सभी को समझाया गया जिसमें कार्य योजना किस प्रकार से बनाई जाती है को समझाया।प्रधानमंत्री ग्राम आवास योजना के अंतर्गत मकानों का सर्वे ,पीएम सूर्य घर योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना, अटल आवास स्कूल की जानकारी, विकास शर्मा द्वारा स्वयं सहायता समूह की जानकारी दी गई। एडीओ पंचायत द्वारा पंचायती राज विभाग में जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र हेतु पंजीकरण, ग्रामसभाओं में कार्य योजनाओं के विषय में बताया और स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत शौचालय विहीन परिवारों को शौचालय का निर्माण कराए जाने हेतु सूची बनाए। एबीएसए आयशा वी द्वारा प्राथमिक विद्यालय में वर्तमान सुविधाओं के विषय पर प्रकाश डाला गया।प्रमुख पति नरेंद्र सिरोही द्वारा सभी का धन्यवाद देते हुए बाकी सभी प्रस्तावित कार्यों को प्राथमिकता से कराए जाने का आश्वासन दिया। बीडीसी उमा गौड़, गौरव, दीपक, कपिल ,मुकेश, पुष्पेंद्र गौतम, संजीव, राजू, मुस्तफा इत्यादि प्रधान रकम सिंह, तारा प्रधान इत्यादि दर्जनों बीडीसी और प्रधान उपस्थित रहे।
