
औरंगाबाद। औरंगाबाद थाना क्षेत्र के गांव नगलाकरन निवासी असम रायफल्स में मणिपुर के इंफाल में तैनात जवान की हृदयगति रूकने से दर्दनाक मौत हो गई।जवान की मौत की सूचना पर परिजनों के साथ पूरा गांव शोक में डूबा हुआ है।परिजन पार्थिव शरीर के आने का इंतजार कर रहे है।
बता दे कि गांव नगलाकरन निवासी राजेंद्र सिंह राघव के तीन पुत्र है।सबसे बड़ा पुत्र अरविंद राघव और दूसरे नंबर का पुत्र अरुण राघव दोनों ही असम रायफल्स में अलग अलग जगहों पर तैनात है।जबकि तीसरे नंबर का पुत्र अजय राघव यूपी पुलिस में कांस्टेबल है।राजेंद्र सिंह राघव का 30 वर्षीय पुत्र अरुण राघव असम रायफल्स में मणिपुर के इंफाल में तैनात है।बृहस्पतिवार को अरुण राघव मंदिर में पूजा अर्चना करने के लिए गए हुए थे।जैसे ही मंदिर से बाहर निकले तो उन्हें उल्टी हो गई।तत्काल आनन फानन में उनको अस्पताल में ले गए।जहां चिकित्सकों ने जवान को मृत घोषित कर दिया।असम रायफल्स हेड क्वार्टर में तैनात बड़े भाई अरविंद राघव को अफसरों ने जवान की हृदयगति रूकने की खबर दी।खबर मिलते ही परिवार के साथ गांव में शोक की लहर दौड़ पड़ी।भूमि विकास बैंक के पूर्व चेयरमैन परिवार के सदस्य केपी सिंह चौहान ने बताया कि मृतक की पत्नी ब्यूटी दो पुत्रों उमंग (10)वर्ष और रूद्र (6) वर्ष के साथ दिल्ली में रहकर बच्चों को पढ़ा रही थी।जवान की मौत के बाद पत्नी ब्यूटी और मां सुदामा का रोते रोते बुरा हाल है।