एलएमसी भूमि कब्जाने का आरोप,तहसील  पर भाकियू का हंगामा


औरंगाबाद।औरंगाबाद नगर पंचायत क्षेत्र में एलएमसी की भूमि पर अवैध रूप से कब्जा करने का आरोप लगाते हुए भाकियू चढूनी के पदाधिकारियों ने सदर तहसील में हंगामा किया।एसडीएम को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।एसडीएम ने कार्रवाई का भरोसा दिलाते हुए तत्काल नगर पंचायत के ईओ को फोन कर निर्माण कार्य को रुकवाने के सख्त निर्देश दिए।जिसके बाद पदाधिकारी शांत हुए।बता दे कि भाकियू चढूनी के जिलाध्यक्ष सुनील लोधी पदाधिकारियों के साथ सदर तहसील परिसर में पहुंचे।एसडीएम सदर को ज्ञापन देते हुए बताया कि जहांगीराबाद रोड स्थित एक भूमि पर पिछले कई वर्षों से विवाद चल रहा है। ईओ और लेखपाल की मिलीभगत से निर्माण कार्य किया जा रहा है।इस जमीन के पिछले हिस्से में नपा ने तहसील की टीम के निर्देश पर नपा की जमीन बताते हुए बोर्ड लगाया था।अब जमीन कब्जाने वालों ने नपा के बोर्ड को उखाड़कर कही फेंक दिया है।पिछले चार पांच दिनों से एलएमसी की विवादित भूमि पर निर्माण कार्य चल रहा है।सुनील लोधी ने दो टूक कहा कि समस्या का समाधान न हुआ तो तहसील परिसर में धरना दिया जाएगा।जिसकी जिम्मेदारी तहसील प्रशासन की होगी।एसडीएम सदर दिनेश कुमार ने बताया कि फिलहाल निर्माण कार्य को रुकवा दिया है।मामले की जांच की जा रही है। 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *