औरंगाबाद के व्यापारियों ने फूल-मालाओं से किया भव्य स्वागत
औरंगाबाद। व्यापारी हितों के लिए संघर्षरत संगठन ‘व्यापारी सुरक्षा फोरम’ की एक महत्वपूर्ण कोर कमेटी की बैठक आज सर्वेश गुप्ता के आवास पर संपन्न हुई। इस बैठक में संगठन की मजबूती और विस्तार पर चर्चा करते हुए महत्वपूर्ण घोषणाएं की गईं। प्रदेश महामंत्री अनिल देशभक्त की गरिमामयी उपस्थिति और जिलाध्यक्ष रविंद्र गोयल की अध्यक्षता में औरंगाबाद के प्रतिष्ठित नेशन पब्लिक स्कूल के निदेशक अंकुर अग्रवाल को बुलंदशहर का जिला महामंत्री नियुक्त किया गया है।
युवा और अनुभवी कंधों पर जिम्मेदारी:
बैठक के दौरान जिलाध्यक्ष रविंद्र गोयल ने नई नियुक्तियों का एलान करते हुए राजेश गुप्ता को युवा संगठन में जिला प्रभारी और पवन मित्तल को बुलंदशहर नगर प्रभारी का दायित्व सौंपा। इस दौरान मीडिया प्रभारी युगल गोस्वामी सहित संगठन के कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे। प्रदेश महामंत्री अनिल देशभक्त ने कहा कि इन नियुक्तियों से संगठन को जमीनी स्तर पर नई ऊर्जा मिलेगी।
क्षेत्र में हर्ष की लहर, समर्थकों ने मनाया जश्न:
अंकुर अग्रवाल को जिला महामंत्री बनाए जाने की खबर मिलते ही अनूपशहर विधानसभा के कस्बा औरंगाबाद में खुशी की लहर दौड़ गई। उनके औरंगाबाद पहुंचने पर व्यापारी सुरक्षा फोरम के अध्यक्ष हेमंत गुप्ता के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। मनोज गुप्ता, जैद अली, डॉक्टर आमिर सैफी, शिवम अग्रवाल और दीपक गुप्ता ने फूल-मालाओं और बुके भेंट कर उन्हें नई पारी की शुभकामनाएं दीं। व्यापारियों ने भरोसा जताया कि अंकुर अग्रवाल के नेतृत्व में व्यापारियों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण होगा।