औरंगाबाद सरकारी भूमि पर भू-माफियाओं के बढ़ते वर्चस्व को लेकर कस्बा औरंगाबाद निवासी भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) के जिला अध्यक्ष सुनील लोधी ने कड़ा रुख अपनाया है। जिला अध्यक्ष सुनील लोधी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने तहसील पहुंचकर एसडीएम दिनेश कुमार को ज्ञापन सौंपा। जिला अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि प्रशासन की मिलीभगत से बेशकीमती सरकारी जमीन पर कब्जा किया जा रहा है। आपको बता दे कि जिला प्रशासन के अथक प्रयास से इस बेशकीमती जमीन को कुछ समय पहले नगर पंचायत प्रशासन ने अपने कब्जे में लिया था। जिला अध्यक्ष सुनील लोधी ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि एक सप्ताह के भीतर भूमि को कब्जा मुक्त नहीं कराया गया, तो यूनियन तहसील परिसर में अनिश्चितकालीन धरना शुरू करेगी।
“भू-माफिया के खिलाफ भाकियू चढूनी का हल्ला बोल, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन”