जे पी विधा मंदिर तोमडी में धूमधाम से मनाया 77 वा गणतंत्र दिवस

औरंगाबाद जेपी विद्या मंदिर तौमड़ी, बुलंदशहर में 77वां ‘गणतंत्र दिवस’ समारोह को बड़े ही हर्षोल्लास और गौरवमयी रूप के साथ से मनाया गया । इस अवसर पर विद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ ही खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया जिसमें स्कूली बच्चों ने देशभक्ति भावना से ओतप्रोत तरह-तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये तथा खेलकूद प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया ।कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्या श्रीमती सुनीता सिंह ने ध्वजारोहण करके किया साथ ही उपस्थित सभी बच्चों, शिक्षकों और अभिभावकों ने गौरवमयी क्षण पर तिरंगा के सम्मान में वीरों को नमन बड़े ही उत्साह के साथ किया । विद्यालय के चारों सदन कावेरी, गंगा ,यमुना और सतलुज के द्वारा विशेष पैदल मार्च द्वारा तिरंगा के समुख सलामी दी गई ।सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति नन्हें-मुन्हे बच्चों से लेकर सीनियर वर्ग के बच्चों द्वारा की गई । कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि प्रचार्य डॉ॰ विवेकानंद डे एवं गेस्ट ऑफ ऑनर सहायक प्रोफेसर डॉ॰ रवि यादव( राजकीय महाविद्यालय जहागीरबाद ) थे जिनका बच्चों की मनमोहक प्रस्तुति ने मन मोहा लिया।सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बाद विशेष पिरामिड योग के साथ ही खेलकूद प्रतियोगिताओं की शुरुआत हुई जिसमें सभी सदनों के बच्चों ने रेस,रिले रेस, और गोला फेंक आदि खेलकूद प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।

विद्यालय में उपस्थित सभी बच्चों, शिक्षकों और अभिभावकों ने इस दोहरे कार्यक्रम को बड़े ही मनोरंजक एवं उत्साह के साथ मनाया और प्रतिभागियों का हर धड़कनों के साथ हौसलाअफ़जाई किया । खेलकूद प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विजेताओं को क्रमशः स्वर्ण , रजत और कांस्य मेडल और प्रमाण पत्र प्रदान किए गए प्रतियोगिता में बालक वर्ग में सनी , मयंक, देव, आज़ाद (सीनियर वर्ग),प्रियांशु चौधरी ,मणिक ,मानव भारद्वाज और अविराज (जूनियर वर्ग) एवं बालिका वर्ग में रिया दलाल, प्रगति (सीनियर वर्ग) यशिका, वैष्णवी,अन्नया , गरिमा और अनवी (जूनियर वर्ग) ने एक से अधिक प्रतियोगियों में अच्छा प्रदर्शन किया ।कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्या जी ने देशभक्ति से ओतप्रोत भाषण दिया और विशेष रूप से खेल शिक्षक मनीष चौधरी , कोच निखलेश गुप्ता, संगीत शिक्षिका रचना, कला शिक्षक प्रमोद खरवार ,दीप्ती शर्मा, जीतेश कुमार, संदीप चौधरी आदि शिक्षकों के योगदान के लिए धन्यवाद किया । प्रसाद वितरण कर कार्यक्रम का समापन किया ।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *