औरंगाबाद में महाकाली की शोभायात्रा निकाली

औरंगाबाद। औरंगाबाद के मोहल्ला अजीजाबाद से श्री सप्तमी काली कमेटी के तत्वाधान में सोमवार की शाम डीजे के साथ महाकाली की विशाल शोभायात्रा निकाली गई।शोभायात्रा का शुभारंभ पूर्व चेयरमैन राजकुमार लोधी ने फीता काटकर किया।कार्यक्रम संयोजक मंगलसेन शर्मा ने पूजा अर्चना संपन्न कराई। माता काली ने पत्रकार संघ औरंगाबाद के अध्यक्ष रोहित गुप्ता के प्रतिष्ठान पर पहुंच कर उनको अपना आशीर्वाद प्रदान किया जिस पर रोहित गुप्ता ने माता काली का खप्पर भरकर आशीर्वाद लिया शोभायात्रा में भगवान

गणेश,विष्णु,लक्ष्मी माता,दुर्गे मा की झांकी शामिल रही।महाकाली का रूप धारण किए बबलू लोधी ने तलवार चलाकर करतब दिखाए।शोभायात्रा रामलीला स्टेज पर पहुंचकर संपन्न हुई।शोभायात्रा में मंगलसेन शर्मा,मनोज गुप्ता,डब्बू लोधी,मुदित गोस्वामी,पवन शर्मा,गौरव शर्मा, रिंकू लोधी ,चंद्रप्रकाश शर्मा,पप्पू सैनी,महेंद्र दिवाकर,रवि सैनी, शिवा राजपूत, आदि मौजूद रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *