
औरंगाबाद नगर के रामलीला मैदान में रावण के पुतले का दहन किया गया। मेले का उद्घाटन औरंगाबाद नगर पंचायत के पूर्व चेयरमेन राजकुमार लोधी ने फीता काटकर किया। राम-रावण युद्ध का मंचन किया गया, जिसमें भगवान राम ने धनुष से रावण का पुतला

इस दौरान मेले का आयोजन हुआ। जिसमें बच्चों के साथ बड़ो ने भी जमकर खरीदारी की। नगर के प्राचीन नागेश्वर मंदिर मार्ग स्थित रावण मैदान में श्री रामलीला अभिनय मंडल की ओर से आयोजित रामलीला के कलाकारों के द्वारा मैदान पर राम- रावण युद्ध का मंचन किया गया। वही सप्तमी अष्टमी और नवमी महाकाली के तीनों काली माता के स्वरूपों ने तलवार से करतब दिखाकर मैदान में मौजूद भीड़ को मंत्र मुग्ध कर दिया इसके बाद भगवान राम ने धनुष से बाड़ छोड़कर रावण के पुतले का दहन किया। रामलीला कमेटी के अध्यक्ष योगेश सिंघल, नितिन सिंघल, पुनीत सिंघल, टीनू अग्रवाल, ध्रुव सिंघल, राजेश गोयल, मनोज गोयल, ललित शर्मा, दीपक अग्रवाल उर्फ दीनू जी, चेतन कंसल, विशाल कंसल, मौजूद रहे। वहीं थाना प्रभारी रामनरायण सिंह, कस्बा चौकी इंचार्ज नीटू मलिक, उप निरीक्षक अक्षय चौधरी, उप निरीक्षक अंकित कुमार भारी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।