औरंगाबाद में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई भगवान परशुराम जयंती, केक काटकर दी बधाई

औरंगाबाद में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई भगवान परशुराम जयंती, केक काटकर दी बधाईऔरंगाबाद (बुलंदशहर)। कस्बे में अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम और भव्यता के साथ मनाया गया। इस अवसर पर ब्राह्मण समाज सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों ने भगवान परशुराम के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर और केक काटकर जन्मोत्सव का आनंद लिया।भक्तिभाव से हुआ पूजन-अर्चनरविवार को औरंगाबाद कस्बे में आयोजित कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में युवा और गणमान्य लोग एकत्रित हुए। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान परशुराम के जयकारों के साथ हुई। इस दौरान भगवान परशुराम को भोग लगाया गया और उनकी आरती उतारी गई। उपस्थित वक्ताओं ने भगवान परशुराम के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके पदचिन्हों पर चलने का संकल्प लिया।केक काटकर मनाया जन्मोत्सवजयंती के विशेष अवसर पर सामूहिक रूप से केक काटा गया और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी गई। कस्बे में इस दौरान काफी उत्साह का माहौल रहा और भक्ति गीतों पर युवा थिरकते नजर आए।ये लोग रहे उपस्थितइस भव्य आयोजन में मुख्य रूप से विवेक शर्मा, प्रशांत शर्मा, कुणाल शर्मा, राजीव भारद्वाज, ब्रशांत चौधरी, सचिन मावी, नितिन भाटी, सुधीर जैनर आदि सहित भारी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे। सभी ने समाज की एकता और कल्याण के लिए भगवान परशुराम से प्रार्थना की।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *