
औरंगाबाद उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ इकाई ब्लॉक लखावटी के संविलयन विद्यालय औरंगाबाद में टीईटी के विरोध में 5 दिसंबर 2025 को TFI (टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया) के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय दिनेश चंद शर्मा जी के नेतृत्व में रामलीला मैदान में होने वाली महारैली के विषय में जिला अध्यक्ष श्री सुशील कुमार शर्मा जी की अध्यक्षता में शिक्षक साथियों के साथ बैठक की गई। बैठक में दिनांक 5 दिसंबर को अधिक से अधिक संख्या में रामलीला मैदान नई दिल्ली में महारैली में उपस्थित होकर उसे सफल बनाने का आवाहन किया गया। श्री सुशील कुमार शर्मा ने कहा कि वर्ष 2011 से पहले नियुक्त शिक्षक/शिक्षिकाओं को TET की अनिवार्यता अनुचित है क्योंकि 2011 से पूर्व नियुक्त शिक्षक शिक्षिकाओं को उस समय की अहर्ता के आधार पर ही नियुक्ति की गई थी। केन्द्र सरकार को माननीय उच्च न्यायालय के आदेश पर हस्तक्षेप करना चाहिए लेकिन केन्द्र सरकार द्वारा TET अनिवार्यता प्रकरण पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। टेट की अनिवार्यता समाप्त करने के लिए 5 दिसम्बर को रामलीला मैदान नई दिल्ली महारैली में शिक्षक शिक्षिकाएं शामिल होंगे और निर्णय को वापस लेने की मांग करेंगे। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलामंत्री एवं ब्लॉक अध्यक्ष श्री बाबू सिंह जी ने ब्लॉक पदाधिकारियों को महारैली को सफल बनाने की जिम्मेदारी सौंपी। बैठक में श्री तेज प्रकाश शर्मा (जिला मीडिया प्रभारी) श्री अनुपम शर्मा जिला उपाध्यक्ष, श्री पुष्पेंद्र कुमार जिला संगठन मंत्री, श्री विनी कुमार जिला प्रचार मंत्री सहित विकास क्षेत्र लखावटी से श्री कपिल देव, श्री नवीन कुमार, श्री साबिर खान, श्री पवन कुमार, श्री बंटी सिंह, श्री दिनेश चन्द शर्मा, श्री महेंद्र सैनी, श्री ताह