।भाजपा जिलाध्यक्ष विकास चौहान ने कहा कि आज के युवाओं को सम्राट पृथ्वीराज चौहान के गौरवशाली इतिहास के साथ उनके त्याग और राष्ट्र रक्षा के प्रति उनके योगदान से रूबरू होने की जरूरत है।क्योंकि वे युवाओं के प्रेरणाश्रोत रहे थे।उनके आदर्शो को अपने जीवन में उतारकर देश की उन्नति में अपना योगदान दें।अगौता ब्लॉक के गांव पवसरा में रविवार की दोपहर सम्राट पृथ्वीराज चौहान की 860 वीं जयंती बड़े ही धूमधाम के साथ मनाई गई।जयंती समारोह को संबोधित करते हुए अनूपशहर विधायक संजय शर्मा,बुलंदशहर विधायक प्रदीप चौधरी,सिकंदराबाद विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने कहा कि पृथ्वीराज चौहान राजा नहीं थे,बल्कि भारत के स्वाभिमान,शौर्य ओर सनातन धर्म के रक्षक थे।आज की युवा पीढ़ी को महापुरुषों के गौरवशाली इतिहास से परिचित होना जरूरी है।उन्होंने समाज की एकजुटता पर बल देते हुए एकजुट रहने का आवाहन किया। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान ओलिना कुलदीप सिंह विपिन चौहान,सचिन चौहान,भवतोष गुर्जर,दीपक ऋषि,हरीश लोधी,ठाकुर डांबर सिंह,आदित्य चौहान आदि मौजूद रहे।
युवाओं के प्रेरणाश्रोत थे पृथ्वीराज चौहान:विकास चौहान