नेशन पब्लिक स्कूल में रामायण फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का हुआ भव्य आयोजन


नेशन पब्लिक स्कूल में 27 सितंबर, शनिवार को रामायण फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता बहुत सुंदर आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक एडवोकेट श्री अंकुर अग्रवाल एवं प्रधानाचार्या श्रीमती प्रिया अग्रवाल ने माँ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया।
प्रतियोगिता में प्री-नर्सरी से कक्षा द्वितीय तक के नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों ने राम, लक्ष्मण, सीता, हनुमान, जटायु, दशरथ, शिव-पार्वती, माँ दुर्गा, माँ काली, माँ लक्ष्मी और गणेश जी का रूप धारण कर आकर्षक प्रस्तुतियाँ दीं। बच्चों की मनमोहक झांकियों ने सभी दर्शकों का मन मोह लिया।
निर्णायक मंडल में स्कूल कन्वीनर श्रीमती लोकेश वर्मा, एडमिशन काउंसलर श्रीमती ललिता चौधरी एवं विंग कोऑर्डिनेटर श्रीमती बबीता सिंह शामिल रहीं।
इस प्रतियोगिता में विजेता रहे — प्रणव, अंश, दृष्टि गोयल, मिशिका, कृषा, कशिश, गार्गी, माहिर, दृश्य भारद्वाज एवं देव वर्मा, जिन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर प्रबंधक श्री अंकुर अग्रवाल जी ने विजेताओं को शुभकामनाएँ दीं। प्रधानाचार्या श्रीमती प्रिया अग्रवाल जी ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएँ बच्चों की छिपी प्रतिभा को निखारने के साथ ही उनके सामाजिक, बौद्धिक और नैतिक विकास में सहायक होती हैं।
कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय परिवार एवं अध्यापिकाओं का विशेष योगदान रहा।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *