भारतीय सेना ने पाक के अंदर घुसकर नेस्तनाबूत किया:अरुण


औरंगाबाद।सीएचसी लखावटी पर पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के मौके पर सेवा पखवाड़ा के तहत बुधवार को स्वस्थ नारी स्वस्थ परिवार स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।जिसका शुभारंभ जिले के प्रभारी मंत्री डॉक्टर अरुण कुमार सक्सेना, सांसद डॉक्टर भोला सिंह,जिलाध्यक्ष विकास चौहान ने फीता काटकर और दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।मध्य प्रदेश में आयोजित पीएम नरेंद्र मोदी की रैली का एलईडी पर प्रसारण देखा गया।सीएचसी लखावटी परिसर में पौधा रोपा गया। यहां नवजात शिशुओं के हाथ से केक कटवाकर जन्मदिवस मनाया गया।साथ ही शिशुओं को उपहार भेट किए गए।प्रभारी मंत्री डॉक्टर अरुण कुमार सक्सेना ने कहा कि आपरेशन सिंदूर के तहत भारतीय सेना अपना पराक्रम दिखाते हुए पाकिस्तान के अंदर घुसकर उसको नेस्तनाबूत किया है।अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ के जवाब में कहा कि यहां भारत में उसका कोई असर नहीं पड़ेगा। सांसद भोला सिंह ने सभी भारतीय नागरिकों से अपील की कि स्वदेशी वस्तु ही अपनाए और भारत में बनी हुई वस्तुओं का ही इस्तेमाल करे।बाद में उन्होंने शिविर में लगे सभी स्टालों का निरीक्षण किया।कार्यक्रम में डीएम श्रुति शर्मा,एसएसपी दिनेश कुमार सिंह,सीडीओ निशा अग्रवाल, सीएमओ डॉक्टर सुनील कुमार दोहरे, डीएफओ डॉक्टर हरेंद्र सिंह,गिरीश लोधी,जयवीर लोधी,डॉक्टर राजेश गोयल,मनोज गुप्ता,डॉक्टर चमन लोधी,दुलीचंद सैनी, आदि मौजूद रहे। 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *