फैंसी लाइटें खराब…रोशनी के नाम पर अंधेराएक वर्ष पहले लाखों की लागत की लगी थी कई लाइटें

{“remix_data”:[],”remix_entry_point”:”challenges”,”source_tags”:[“local”],”origin”:”unknown”,”total_draw_time”:10206,”total_draw_actions”:16,”layers_used”:2,”brushes_used”:1,”photos_added”:0,”total_editor_actions”:{},”tools_used”:{“border”:1,”brushes”:2,”transform”:2,”draw”:1},”is_sticker”:false,”edited_since_last_sticker_save”:true,”containsFTESticker”:false}



औरंगाबाद। औरंगाबाद नगर पंचायत ने करीब एक साल पहले  लाखों रुपए खर्च करके नगर में आधा दर्जन से अधिक फैंसी लाइटें लगवाई थी,देखरेख के अभाव में स्टेट हाईवे पर पुलिस के पिंक बूथ के ऊपर एक लाइट  पूरी तरह से खराब पड़ी है।इनकी मरमत के लिए अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे है।
बता दे कि करीब एक साल पहले  नगर पंचायत ने नगर पंचायत कार्यालय, बालका मोड,जहांगीराबाद मोड चौराहा,आंबेडकर पार्क, जामा मस्जिद,करबला आदि स्थानों पर  लाखों की लागत से फैंसी लाइटें लगवाई गई थी।हाईवे किनारे सड़कों की सुंदरता को बढ़ाने के लिए यह लाइटें लगवाई थी।बुलंदशहर_औरंगाबाद_गढ़मुक्तेश्वर हाईवे स्टेट स्थित पुलिस के पिंक बूथ के ऊपर लगी फैंसी लाइट पिछले कई दिनों से खराब पड़ी हुई है।जिस कारण चौराहे पर अंधेरा रहता है।जबकि आंबेडकर पार्क पर लगी लाइट एक लाइट का बल्ब खराब पड़ा हुआ है।लेकिन अधिकारियों का इस ओर कोई ध्यान नहीं है।केवल लाइटों को लगवाकर इतिश्री कर ली जाती है।जबकि उनके रखरखाव पर कोई ध्यान नहीं दिया जाता।लोगों का कहना है कि नगर पंचायत की उदासीनता के चलते उनकी मरम्मत तक नहीं हो पा रही है।यदि इस ओर ध्यान नहीं दिया गया तो खंभे भी खराब हो सकते है।जबकि लाइटों के नीचे खड़े खंभे एक दम बेहतर स्थिति में है।केवल लाइटों के बॉक्स के अंदर उनके बल्बों में खराबी है।नगर पंचायत के अधिशाषी अधिकारी सेवाराम राजभर से संपर्क करने का प्रयास किया गया तो उनका मोबाइल स्विच ऑफ मिला।
…………………………………….
खराब फैंसी लाइटों की जानकारी नहीं है।जल्द ही खराब लाइटों को ठीक करा दिया जाएगा।
_नेमपाल सिंह,कार्यवाहक बाबू नपा औरंगाबाद

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *