धूमधाम से निकाली श्री राम की बारात, झांकियों ने मनमोहा

औरंगाबाद में शनिवार रात रामलीला महोत्सव के तहत श्रीराम की भव्य बारात निकाली गई। जिसका शुभारंभ प्रदीप कुमार, शरद कुमार, लाला मेमू, डब्बूमल, मनोज जी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया नगर की सामाजिक संस्थाओं ने बारात का स्वागत किया। यह शोभायात्रा बैंड बाजों और आकर्षक झांकियों के साथ रामलीला मैदान से
श्री राम लीला अभिनय मंडल के तत्वावधान में राम बारात घोड़ा बग्गी व बैंड बाजों के साथ निकाली गई, जिसमें विशेष आकर्षक राम जी की झांकी और विश्वामित्र राजा दशरथ समेत अन्य झांकियां आकर्षक का केंद्र बनी रही। इस अवसर पर नगर में भारी पुलिस बंदोबस्त किया गया था। नगर में चल रहे 18 दिवसीय रामलीला महोत्सव के तहत शनिवार शाम को मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की भव्य बारात नगर में बैंड बाजो के साथ धूमधाम से निकाली गई। श्री राम बारात रामलीला स्टेज से शुरू होकर मेन सदर बाजार, बाल्मीकि चौराहे, और भावसी रोड पावसरा रोड से गुजरते हुए रामलीला मैदान पर संपन्न हुई। श्री राम के दर्शनों के लिए जन सैलाब उमड़ पड़ा । यात्रा के दौरान भगवान श्रीराम के जयकारो की गूंज रही। शोभायात्रा में सुंदर सुंदर झांकियां आकर्षण वही दशरथ के किरदार में नगर के स्थानीय पत्रकार मनोज गोयल जनता जनार्दन के आकर्षण का केंद्र रहे का केंद रही। नगर में जगह-जगह भगवान राम की बारात का लोग स्वागत कर रहे थे। उधर थाना प्रभारी रामनरायण सिंह, चौकी इंचार्ज नीटू मलिक पुलिस टीम के साथ सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर तैनात रहे। इस मौके पर नितिन सिंघल, पुनीत सिंघल, टीनू अग्रवाल, ध्रुव सिंघल , राजेश गोयल,योगेश सिंघल,दीपक अग्रवाल, सहित कमेटी में नगर क्षेत्र के लोग मौजूद रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *