
लखनऊ। आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा 18 फरवरी 2025 को समय 1:23 बजे अपने एक्स हैंडल पर किए गए एक टिप्पणी तथा उसके साथ संलग्न 4.23 मिनट के एक वीडियो के संबंध में लखनऊ के एमपीएमएलए मजिस्ट्रेट कोर्ट में एक परिवाद प्रस्तुत किया, जिस पर कार्यवाहक मजिस्ट्रेट प्रियंका द्वारा कल 19 मार्च (बुधवार) को परिवाद की पोषणीयता पर सुनवाई के लिए नियत किया गया है.
अपने परिवाद में उन्होंने कहा है कि योगी आदित्यनाथ की उक्त टिप्पणी समाज में धर्म तथा भाषा आधारित विभाजन करती दिख रही है.
उन्होंने कहा कि योगी आदित्यनाथ पर पूर्व में भी सांप्रदायिक विद्वेष से जुड़े मुकदमे दर्ज हुए हैं और चुनाव आयोग द्वारा भी इस संबंध में उन पर कई बार कार्रवाई की गई है।
उन्होंने मुख्यमंत्री जैसे उच्च पद पर आसीन व्यक्ति पर इस प्रकार के आरोपों को अत्यंत गंभीर बताते हुए कार्यवाही की मांग की है।