संविदाकर्मियों के वेतन में फर्जीवाड़े का आरोप,सभासदों का हंगामा


_ ईओ ने चेयरमैन और सभासदों के सामने संविदाकर्मियों की कराई परेड,एक दर्जन संविदाकर्मी ले रहे बगैर काम किए मानदेय
औरंगाबाद।औरंगाबाद नगर पंचायत के आधा दर्जन सभासदों समेत सांसद प्रतिनिधि ने ठेकेदार पर चेयरमैन की मिलीभगत से संविदाकर्मियों के वेतन में फर्जीवाड़े का आरोप लगाते हुए हंगामा किया।ईओ ने शिकायत के आधार पर तीन सदस्यीय जांच टीम गठित कर दी है।संविदाकर्मियों की परेड के दौरान दर्जनभर से अधिक ऐसे कर्मियों के नाम सामने आए,जिनको सभासदों ने काम करते हुए देखा तक नहीं।सभासदों ने फर्जी तरीके से मानदेय निकालने वाले कर्मियों से वसूली के साथ कारवाई करने की मांग की।ईओ ने सभासदों को मामले की जांच कराकर कारवाई का आश्वासन दिया है।
बता दे कि नगर पंचायत के सभासद बबलू लोधी,तबस्सुम बेगम,महेश लोधी,गौरव कुमार, इख़लाख कुरैशी,संतोष सैनी समेत सांसद प्रतिनिधि अर्जुन सिंह ने 15 अक्टूबर को नगर पंचायत के ईओ को शिकायती पत्र देकर संविदाकर्मियों के वेतन में फर्जीवाड़े का आरोप लगाया था।ईओ ने चेयरमैन और सभासदों के समक्ष संविदाकर्मियों की परेड कराई।सभासदों का आरोप है कि परेड के दौरान एक दर्जन से अधिक संविदाकर्मी अनुपस्थित मिले।अनुपस्थित संविदाकर्मियों के नामो की जांच कराई तो पता चला कि ये सभी वो कर्मचारी है जिनका मानदेय ठेकेदार ने चेयरमैन की मिलीभगत से उनके खातों में भेजा गया है।इसमें चेयरमैन और सभासद के परिजन और चहेते शामिल है।जिसके चलते नगर पंचायत को लाखों की हर माह हानि हो रही है।
इस मामले को लेकर मंगलवार को सभासद ईओ सेवाराम राजभर से मिले और शिकायती पत्र दिया।
सभासदों ने फर्जीवाड़े की जांच कराने,निकाले गए वेतन की भरपाई कराने और दोषी पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि कार्रवाई नहीं हुई तो डीएम से इसकी शिकायत करेंगे।
………………………………………..
मामला संज्ञान में है।परेड के दौरान करीब 9 कर्मचारी अनुपस्थित मिले थे।जिनको नोटिस जारी कर दिया गया है।साथ ही सभासदों की शिकायत के आधार पर तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित कर दी गई है।जांच रिपोर्ट आते ही कारवाई अमल में लाई जाएगी।
सेवाराम राजभर,ईओ नगर पंचायत औरंगाबाद
………………………………………………….
सभासदों द्वारा लगाए गए सभी आरोप निराधार है।सभी कर्मचारी काम कर रहे है।तहसील में भी कर्मचारी काम पर लगे हुए है।
सलमा,चेयरमैन नपा औरंगाबाद 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *