9 दिन में बटी गैस,उपभोक्ताओं का हंगामा…मायूस होकर खाली


औरंगाबाद।नगर की एक मात्र एचपी की प्रिंस गैस गोदाम पर सोमवार को नौ वे दिन गैस आने की सूचना मिलते ही सैकड़ों उपभोक्ताओ का हुजूम गोदाम पर उमड़ पड़ा।घंटों लाइन में लगने के बाद गैस सिलिंडर न मिलने पर उपभोक्ता बिफर पड़े।उन्होंने गोदाम के सामने हंगामा किया।उपभोक्ताओं ने होम डिलीवरी के नाम पर होकरों पर सिलिंडर की कालाबाजारी करने का आरोप लगाया है।
बता दे कि नगर में इन दिनों गैस सिलिंडर के लिए हाहाकार मचा हुआ है।आलम है कि पिछले आठ दिन से नगर में एक भी सिलिंडर की डिलीवरी नहीं है।सोमवार को खाजपुर रोड स्थित गोदाम पर गैस आने की सूचना मिलते ही सैकड़ों उपभोक्ता मौके पर पहुंचे।आरोप है कि कई घंटों तक लाइन में लगने के बाबजूद उन्हें सिलिंडर तक नहीं मिला।विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष नितिन सिंघल,राजेंद्र कुमार,आरपी सिंह,मोहित कुमार,पप्पू सिंह ने बताया कि गैस सिलिंडर बुक करने के बाबजूद 15 दिन बाद भी सिलिंडर नहीं मिल पा रहा है।गोदाम पर तैनात होकर सिलिंडर की खुलेआम कालाबाजारी कर रहे है।होटल,ढाबे, चाट पकौड़ी का व्यवसाय करने वाले लोग घरेलू गैस का इस्तेमाल कर रहे है।जबकि वे कमर्शल सिलिंडर ही उपयोग कर सकते है।उपभोक्ताओं का कहना है कि कालाबाजारी नहीं रुकेगी तब तक सिलिंडर की कमी रहेगी।घंटों बाद गोदाम से फरमान जारी हुआ कि गैस सिलिंडर की होम डिलीवरी ही की जाएगी।जिसके बाद एजेंसी संचालक ने रिक्शों से मोहल्लों में डिलीवरी करने के लिए सिलिंडर तो भेज दिए।लेकिन बीच में ही गैस की कालाबाजारी हो गई।उपभोक्ताओं ने मामले की शिकायत डीएसओ से की है।
……………………………………………….
डीएसओ अभय सिंह का कहना है कि गैस सिलिंडर न मिलने की शिकायत भारत पेट्रोलियम के सेल्स मैनेजर से करें।
…………………………………………………..
सेल्स मैनेजर का गोदाम पर औचक निरीक्षण,हड़कंप
औरंगाबाद में गैस की कालाबाजारी की आ रही शिकायतो को लेकर सोमवार की दोपहर भारत पेट्रोलियम के सेल्स मैनेजर अमित मेहरा ने गोदाम पर पहुंचकर औचक निरीक्षण किया।इस दौरान मौके पर हड़कंप मच गया।मैनेजर ने खाली ओर भरे सिलिंडर की गिनती कराई।बताया जाता है कि इस दौरान स्टॉक पूरा मिला।हालांकि शिकायतो पर सेल्स मैनेजर एजेंसी संचालक पर भड़क उठे।उन्होंने संचालक को आड़े हाथों लेंते हुए गड़बड़ी मिलने पर कार्रवाई की बात कही है। 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *