औरंगाबाद आज दिनांक 27 सितम्बर 2025 को प्राचीन श्री नागेश्वर महादेव मंदिर, औरंगाबाद में विश्व हिन्दू परिषद मातृशक्ति दुर्गावाहिनी द्वारा भव्य दुर्गा अष्टमी, शस्त्र पूजन कार्यक्रम का आयोजन सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। मंदिर परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में मातृशक्ति की विभाग संयोजिका श्रीमती दुगेश त्रिपाठी ने अपने मुख्य वक्तव्य में समाज की महिलाओं को शक्ति-संरक्षण एवं राष्ट्रहित की दिशा में जागरूक रहने का संदेश दिया। उन्होंने दुर्गा पूजन एवं शस्त्र पूजन की सनातन परंपरा का महत्व बताते हुए माताओं-बहनों का आह्वान किया कि वे अपने भीतर की दिव्य ऊर्जा को पहचानें एवं समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में आगे बढ़ें।
मंदिर के पूज्य महंत आचार्य कुलदीप शास्त्री जी ने अपने शब्दों में कहा कि भारतीय संस्कृति में शस्त्र पूजन केवल हथियारों की पूजा नहीं, बल्कि धर्म, सत्य और न्याय की रक्षा के प्रति हमारी आस्था और संकल्प है। उन्होंने कहा कि दुर्गा अष्टमी के शुभ अवसर पर शस्त्र पूजन का विशेष महत्व है क्योंकि इसी दिन आदि शक्ति माँ दुर्गा ने महिषासुर का संहार कर धर्म की स्थापना की थी।
कार्यक्रम के अंत में आचार्य कुलदीप शास्त्री जी ने वैदिक मंत्रोच्चार एवं समर्पित भाव से शस्त्र पूजन संपन्न कराया।
कार्यक्रम में उपस्थित समस्त मातृशक्ति, दुर्गावाहिनी के सक्रिय कार्यकर्ता प्रीति बहन प्रखंड संयोजिका, नवनीत बहन प्रखंड सह संयोजीका एवं श्रद्धालुओं ने अपनी सहभागिता सुनिश्चित की।
विश्व हिन्दू परिषद मातृशक्ति तथा दुर्गावाहिनी परिवार द्वारा इस आयोजन को सफल बनाने हेतु सभी सहयोगियों एवं प्रशासन का आभार व्यक्त किया गया।”
यह आयोजन भारतीय सनातन संस्कृति व सामाजिक सुरक्षा की भावना को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
कार्यक्रम कार्यक्रम की विशेष व्यवस्था में दीपक अग्रवाल जिला विशेष संपर्क प्रमुख, प्रीतम सिंह प्रखंड मंत्री विश्व हिंदू परिषद, मोनू आर्य प्रखंड संयोजक, कृष्ण सैनी, सतीश प्रजापति, केशव सैनी आदि उपस्थित रहे l
विश्व हिन्दू परिषद मातृशक्ति दुर्गावाहिनी द्वारा भव्य दुर्गा अष्टमी, शस्त्र पूजन कार्यक्रम का आयोजन