
औरंगाबाद।औरंगाबाद थाना क्षेत्र के गांव सूरजपुर टीकरी में बुधवार सुबह घर के आंगन में बैठकर दूध पी रहे एक मासूम के ऊपर दीवार गिर पड़ी।मलबे में दबकर मासूम गंभीर रूप से घायल हो गया।जिला अस्पताल में मासूम को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर ही शव को दफना दिया गया।
बता दे कि गांव सूरजपुर टीकरी निवासी अमित वाल्मीकि का साढ़े तीन वर्षीय पुत्र लक्ष्य गांव के ही आंगनवाड़ी केंद्र पर पढ़ता था।सुबह करीब छह बजे लक्ष्य घर के आंगन में दूध पी रहा था।इस दौरान मकान की दीवार लक्ष्य के ऊपर आकर गिर पड़ी।जिसके मलबे में दबकर गंभीर रूप से घायल हो गया।परिजनों की चीख पुकार सुनकर मोहल्ले के लोग एकत्रित होकर मौके पर पहुंचे ओर मासूम को मलबे से बाहर निकालकर औरंगाबाद स्थित निजी चिकित्सक के यहां ले गए।बाद में मासूम को जिला अस्पताल के लिए रैफर कर दिया।जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।मासूम की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।पुत्र की मौत के बाद मां पायल का रो रोकर बुरा हाल था।जबकि मृतक के दो अबोध भाई विवू और बहन मिस्टी को भाई की मौत से अंजान थे।औरंगाबाद थाना प्रभारी रामनारायण सिंह ने घटना की जानकारी से इंकार किया है।
