
औरंगाबाद। जहांगीराबाद रोड पर बृहस्पतिवार रात एक कनफेक्शनरी की दुकान पर बाइक खड़ी करने को लेकर दो समुदाय के बीच विवाद हो गया।दूसरे समुदाय के दर्जनभर युवकों ने दो युवकों की बेरहमी से पिटाई कर दी और उन्हें लहूलुहान कर भाग गए।पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चार नामजद समेत 14 आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज की है।पुलिस ने कई युवकों को हिरासत में लिया है।उधर पिटाई का वीडियो सोशल पर जमकर वायरल हो रहा है।

बता दे कि औरंगाबाद थाना क्षेत्र के गांव महमदपुर निवासी नावेद चचेरे भाई योगेंद्र के साथ बाइक द्वारा समान लेने के लिए जहांगीराबाद रोड स्थित एवन कनफेक्शनरी की दुकान के सामने बाइक खड़ी करके वहां पहुंचा।बताया जाता है कि नगर निवासी नाजिम बाइक लेकर जैसे ही वहां पहुंचा तो दोनों के बीच कुछ कहासुनी हो गई। गाली गलौच पर नाजिम ने फोन करके युवक बुला लिए।दो गाड़ियों में भरकर 10_15 युवक मौके पर पहुंचे ओर नावेद व योगेंद्र की बेरहमी से पिटाई कर दी।एक युवक ने नावेद के सिर में धारदार हथियार से हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया।वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।घायलों ने थाने पहुंचकर पुलिस को घटना की जानकारी दी।पुलिस दोनों को सीएचसी लखावटी ले गई।बाद ने नावेद ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी।रात 11 बजे एसपी सिटी शंकर प्रसाद,अगौता,खानपुर,स्याना और बीबीनगर पुलिस को लेकर औरंगाबाद थाने पर पहुंचे ओर इंस्पेक्टर को आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के साथ उनकी गिरफ्तारी के निर्देश दिए।जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ दबिश दी।पुलिस ने कई अज्ञात युवकों को हिरासत में लिया है।पुलिस उनसे पूछताछ में लगी हुई है।
…………………………………….
पीड़ित की तहरीर के आधार पर नाजिम, आसीम,साजिद, साबिर नामजद व 8_10 अज्ञात युवकों के खिलाफ धारा 191(2),191(3),190,109(1),115(2),352 के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर दी गई है।किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।
_शंकर प्रसाद, एसपी सिटी