अनाज मंडी से 12 कुंतल धान चोरी,नाराज व्यापारी पहुंचे थाने


औरंगाबाद।औरंगाबाद की नवीन अनाज मंडी से अज्ञात चोर बीती रात 12 कुंतल धान को चोरी करके ले गए।सुबह मंडी पहुंचे व्यापारियों को घटना की जानकारी हुई।घटना से नाराज होकर व्यापारी एकत्रित होकर थाने पर पहुंचे और अज्ञात चोरों के खिलाफ थाने में तहरीर दी।पुलिस ने घटना के जल्द खुलासे का आश्वासन दिया है।
बता दे कि बुलंदशहर गढ़ हाइवे स्टेट स्थित नवीन अनाज मंडी में बीती रात अज्ञात चोर व्यापारी बिजेंद्र सिंह और पवन ट्रेडर्स की दुकानों के बाहर  24 बोरियों में रखे धान को चोर चोरी करके ले गए।घटना के वक्त मंडी में चौकीदार मौजूद थे।चौकीदारों को भी चोरी की भनक तक नहीं लगी।जबकि मंडी के गेट पर सीसीटीवी कैमरे भी है।इसके बावजूद चोरों का कोई पता नहीं चल सका।रविवार सुबह दुकानों पर पहुंचे व्यापारियों को चोरी की जानकारी हुई।चोरी से व्यापारियों में रोष फैल गया। गल्ला मंडी के अध्यक्ष संजय गुप्ता की अगुवाई में दर्जनभर व्यापारी एकत्रित होकर औरंगाबाद थाने पर पहुंचे और नाराजगी जताते हुए घटना के जल्द खुलासे की मांग की।इंस्पेक्टर ने व्यापारियों को खुलासे का आश्वासन दिया है।बाद में पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल की है। 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *