अनाज मण्डी में बीती रात दो धान व्यापारियों के बारह कुंतल धान की चोरी करके ले गए अज्ञात चोर,

की चोरियों से रोषित व्यापारियों ने आज गल्ला मण्डी अध्यक्ष संजय गुप्ता के नैतृत्व में थाने पहुंचकर जताया रौष, पुलिस ने व्यापारियों को घटना का शीघ्र खुलासा करने का दिया आश्वासन –
औरंगाबाद। हाईवे पर स्थित नवीन अनाज मंडी में बीती रात अज्ञात चोर व्यापारी बिजेंद्र सिंह और पवन ट्रेडर्स की दुकानों के बाहर रखे २४ बोरी धान की चोरी करके ले गए। व्यापारियों का आरोप है कि घटना के वक्त मंडी में चौकीदार भी मौजूद थे। लेकिन चौकीदारों को धान चोरी होने की भनक तक नहीं लगी। मंण्डी गेट पर सीसीटीवी कैमरे भी लगे हैं। इसके बावजूद चोरों का कोई पता नहीं चल सका। सुबह दुकानों पर पहुंचे व्यापारियों को चोरी की जानकारी हुई। धान चोरी होने से व्यापारियों में रोष फैल गया। थाने पहुंचे व्यापारियों ने नाराजगी जताते हुए घटना का शीघ्र खुलासा करने की मांग की है। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल की है। (सुरेंद्र शर्मा पत्रकार)

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *