औरंगाबाद नगर पंचायत की उदासीनता से जहांगीराबाद चौराहे से लेकर अंबेडकर पार्क तक चौक और बंद पड़े नाले से कीचड़ व बदबू का माहौल जनता में रोष
औरंगाबाद के प्रमुख व्यापारिक स्थल जहांगीराबाद चौराहे से लेकर अंबेडकर पार्क तक नगर पंचायत की लापरवाही के कारण सड़क के फुटपाथ पर बह रहे गंदे नाले के पानी ने स्थानीय लोगों का और व्यापारियों का जीवन दूभर कर दिया है. पिछले छह महीनों से निरंतर इस नाले की सफाई नहीं होने से कीचड़ और बदबू से गुजरना लोगों के लिए मुशकिल हो गया है. बरसात के मौसम में हालात और भी विकट हो गये हैं. स्थानीय दुकानदार रवि वर्मा, शिवसेना के नगर प्रमुख प्रवेश लोधी और व्यापारी सुरक्षा फोरम नगर अध्यक्ष शिवकुमार गुप्ता सहित कई लोगों ने बताया कि नाले की सफाई नहीं होने से गंदा पानी सड़क के किनारे फैला हुआ है. नगर पंचायत द्वारा कुछ महीने पूर्व औपचारिक तौर पर सफाई की गयी, लेकिन उसका कोई प्रभावी परिणाम नहीं दिखा. गंदे पानी और बदबू के कारण ग्राहक दुकानों तक आने में हिचकिचा रहे हैं, जिससे व्यापार प्रभावित हो रहा है. कई बाइक सवार भी फिसलकर चोटिल हो चुके हैं.
नाले की गंदगी और बदबू और नाले में सड़ रहे कचरा और गंदगी से स्वास्थ्य संकट बना रहने का डर लगा रहता हैं यह स्थिति गंभीर स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को न्योता दे रही है और स्थानीय लोगों में भारी चिंता का विषय बनी हुई है. स्थानीय लोगों ने नगर पंचायत की उदासीनता पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि यदि बरसात से पहले समय रहते नाले की सफाई कर दी जाती, तो यह समस्या इतनी विकराल नहीं होती. व्यापारी सुरक्षा फॉर्म के नगर अध्यक्ष शिवकुमार गुप्ता और शिवसेना नगर प्रमुख प्रवेश लोधी के नेतृत्व में आज नगर पंचायत पहुंचकर नगर पंचायत अध्यक्ष के पिता अब्दुल्ला कुरैशी और बड़े बाबू किशोरी लाल से नाले की सफाई के लिए स्थायी और प्रभावी व्यवस्था कराने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी समस्याओं से बचा जा सके. शिवकुमार गुप्ता ने जहांगीराबाद रोड चौराहे पर अतिक्रमण की हो रही विकराल समस्या को भी इस दौरान उठाया और कहा कि आम लोगों का इस रोड से निकलना दूभर हो रहा है अतः इस समस्या का जल्द से जल्द समाधान किया जाना चाहिए इस दौरान नरेश सोनी, अनुभव गर्ग, रामवीर सिंह, रवि वर्मा, पिंटू ठाकुर, बंटी शर्मा, मनीष शर्मा, शाहिद, दिलशाद, महराज , जीता सिंह आदि मौजूद रहे
गंदे नाले के पानी से आम जनता और दुकानदार परेशान