प्रांतीय अधिवेशन में पत्रकारों की समस्या की गूंजसीएम योगी के नेतृत्व में स्वास्थ के क्षेत्र में हुआ सुधारस्वास्थ राज्य मंत्री ने पत्रकारों के समस्या के समाधान का दिया आश्वासन यूपी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन के प्रांतीय सम्मेलन में प्रदेशभर के पत्रकारों का रामनगरी में लगा जमावड़ा


अयोध्या। यूपी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन का प्रांतीय अधिवेशन आज हुआ। मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री चिकित्सा स्वास्थ्य मयंकेश्वर शरण सिंह, राम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय, संगठन के प्रदेश अध्यक्ष हसीब सिद्दीकी, प्रदेश उपाध्यक्ष हरि कृष्ण अरोड़ा संपादक विश्वास स्वरूप अग्रवाल, मनोज कांत बाजपेई, विधायक अभय सिंह ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। अधिवेशन में प्रदेश अध्यक्ष जी पत्रकारों की समस्याओं को रखा उन्होंने ज्ञापन राज्य मंत्री को सौंपा। इस दौरान पूर्व सांसद निर्मल खत्री मौजूद रहे।
मुख्य अतिथि चिकित्सा स्वास्थ्य राज्य मंत्री श्री सिंह ने आश्वस्त किया कि ज्ञापन की समस्या को मुख्यमंत्री के समक्ष रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में आठ साल में प्रदेश ने स्वास्थ के क्षेत्र में लंबी छलांग लगाई है। भारत के अन्य प्रदेशों की तुलना में प्रदेश स्वास्थ के क्षेत्र में तीसरे स्थान पर है, जल्द ही हम पहले नंबर पर होंगे। स्वीकार किया कि स्वास्थ के क्षेत्र ने कुछ कमियां है जिसे दूर करने के लिए सरकार कार्य कर रही है। प्रदेश के 81 मेडिकल कॉलेज में पीजी की शिक्षा दी जा रही है, जिससे अस्पतालों में चिकित्सकों की कमियां दूर होंगी। स्वास्थ राज्यमंत्री ने बीते एक साल के दौरान अस्पतालों में मरीजों के इलाज की उपलब्धि गिनाई।
विशिष्ट अतिथि श्री राम जन्मभूमि ट्रस्ट के महा सचिव चंपत राय ने संगठन के अध्यक्ष स्व. के विक्रम राव को नमन किया। भाषाई पत्रकारिता पर जोर दिया। कहा कि सरकार की योजनाएं आमजन तक पहुंचाने, व स्थानीय समस्या को सरकार तक पहुंचाने का कार्य भाषाई अखबार के सकते है। उन्होंने कहा कि मंदिर निर्माण के बाद संपूर्ण देश के लोगों का अयोध्या आगमन हुआ। प्राण प्रतिष्ठा के बाद अब तक 6 करोड़ लोग अयोध्या दर्शन के लिए आ चुके है। 70 से 80 हजार लोग रोजाना दर्शन कर रहे है। कहा कि मंदिर का निर्माण आमजन के सहयोग से हुआ है, इसमें लोहा कहीं प्रयोग नहीं किया गया है। मंदिर परिसर के बाहर यात्रियों की सुविधा के लिए केंद्र व प्रदेश सरकार की योजना चल रही है। कहा कि 25 नवंबर को प्रधानमंत्री राम मंदिर के शिखर पर ध्वजारोहण करेंगे, इसमें समाज के लोगों का प्रेजेंटेशन होगा पूर्वी उत्तर प्रदेश के 6 हजार लोगों की आमंत्रित किया गया है। ट्रस्ट महासचिव ने कहा कि ध्वजारोहण के बाद मंदिर निर्माण की पूर्णता की घोषणा होगी। यूपी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष हरि कृष्ण अरोड़ा ने धनवाद ज्ञापित किया। संचालन महामंत्री शिव शरण सिंह ने किया। इससे पहले अतिथियों का स्वागत रामनामा, स्मृति चिन्ह व पुष्पगुच्छ देकर प्रदेश के पदाधिकारियों ने किया
इस अवसर पर देव राज सिंह, विश्वदेव राव, रजत मिश्र, प्रेस क्लब अध्यक्ष सुरेंद्र श्रीवास्तव, संपादक सुमन गुप्ता, राम कुमार सिंह, सूर्य नारायण सिंह, चंद्र मोहन श्रीवास्तव, उग्रसेन मिश्रा, सुशील पांडेय, अंजनी सिन्हा, राकेश श्रीवास्तव, श्यामबाबू गुप्ता, अमरनाथ वर्मा के अलावा रायबरेली के शिव नरेश सिंह समेत प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए संगठन के पदाधिकारी के अलावा सरोज यादव आदि मौजूद रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *