नेशन पब्लिक स्कूल में सांसद खेल महोत्सव का भव्य आयोजन

औरंगाबाद के नेशन पब्लिक स्कूल के प्रांगण में सांसद खेल महोत्सव का भव्य एवं सफल आयोजन उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जय प्रकाश शर्मा, ईश्वर चंद्र पहलवान द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया गया।

विद्यालय के प्रबंधक एडवोकेट अंकुर अग्रवाल ने मुख्य अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ भेंट कर किया।
महोत्सव में नेशन पब्लिक स्कूल, सेंट विवेकानंद स्कूल, सर्वहितकारी विद्यालय, राजकीय विद्यालय, सरस्वती शिशु मंदिर सहित विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने उत्कृष्ट खेल कौशल और उम्दा खेल भावना का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता में 100 मीटर लड़कों की दौड़
में विजेता – भाग्य चौधरी (नेशन पब्लिक स्कूल)

  • द्वितीय स्थान – नयाब (नेशन पब्लिक स्कूल)

200 मीटर लड़कों की दौड़

  • विजेता – मोहम्मद रिहान (नेशन पब्लिक स्कूल)

200 मीटर लड़कियों की दौड़

  • प्रथम स्थान – सृष्टि

100 मीटर लड़कियों की दौड़

  • द्वितीय स्थान – सोफिया (नेशन पब्लिक स्कूल)

कबड्डी (फाइनल) – सर्वहितकारी विद्यालय (विजेता)

वॉलीबॉल प्रतियोगिता – सेंट विवेकानंद स्कूल (विजेता)

खो-खो (सीनियर वर्ग – लड़कियाँ) – राजकीय विद्यालय (प्रथम स्थान)

खो-खो (जूनियर वर्ग – लड़कियाँ) – नेशन पब्लिक स्कूल (विजेता)

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *