औरंगाबाद शनिवार को राष्ट्रपति भवन के सांस्कृतिक केंद्र (आरबीसीसी) में जेपी विद्या मंदिर तौमड़ी के विद्यार्थी राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु से मिले।बाल दिवस के विशेष समारोह पर विद्यालय के मेधावी विद्यार्थियों को विशेष निमंत्रण दिया गया था । कार्यक्रम में सात्विक सिंह, नव्या कुमारी , प्रगति कुमारी,सार्थक सिंह को उनके अद्वितीय प्रतिभा के लिए सम्मान समारोह में सम्मिलित होने का मौका मिला । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बच्चों को देश का निर्माता बताते हुए मन लगाकर पढ़ाई करने तथा नेक एवं सच्चाई के साथ प्रगतिशील रास्ते पर चलने को कहा बच्चों का विशेष उपहार एवं मिठाई देते हुए आशीर्वाद प्रदान किया । प्रधानाचार्या श्रीमती सुनीता सिंह को उनके कुशल नेतृत्व के लिए राष्ट्रपति द्वारा बधाई दी।इस गरिमामय समारोह में विद्यालय के लेखाकार निशांत शर्मा राष्ट्रपति भवन में उपस्थित रहे ।
