
औरंगाबाद।अखिल भारतीय लोधी राजपूत कल्याण महासभा के राष्ट्रीय संरक्षक और एटा के पूर्व सांसद राजवीर सिंह राजू भैया ने कहा कि लोधी राजपूत समाज का इतिहास रामभक्ति, राष्ट्रधर्म ओर सामाजिक स्वाभिमान से भरा हुआ है।सत्ता की परवाह किए बिना बाबू जी कल्याण सिंह ने राम जन्मभूमि आंदोलन में ऐतिहासिक भूमिका निभाई थी।कहा था कि सत्ता जाएगी तो जाए,लेकिन में अपने राम से पीछे नहीं हटूंगा।
महतो अमर सिंह लोधी के बलिदान दिवस की पूर्व संध्या पर लोक किसान इंटर कॉलेज ईलना के मैदान में मंगलवार को युवा सम्मेलन शैक्षिक एवं जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि का माल्यार्पण और चांदी का मुकुट पहनाकर स्वागत किया गया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राजवीर सिंह राजू भैया ने कहा कि समाज को शिक्षित बनना जरूरी है।संगठित होकर समाज को संघर्ष करना चाहिए।तभी समाज का भला हो सकता है।सत्ता,व्यवस्था और संगठन में समाज को उचित भागीदारी चाहिए।हम उसके लिए पूरा प्रयास करेंगे।समाज की बात आएगी तो उसके लिए कोई दल नहीं होगा।केवल ओर केवल समाज होगा।कहा कि यदि बाबू जी नहीं होते तो राम मंदिर के निर्माण का रास्ता प्रशस्ति नहीं होता।उन्होंने सत्ता ठुकराकर ही राम मंदिर बना है।
सम्मेलन को स्याना विधायक देवेंद्र सिंह लोधी,विधायक सीपी सिंह,कासगंज विधायक देवेंद्र सिंह राजपूत,मध्य प्रदेश के विधायक पीतम लोधी,हमीरपुर विधायक ब्रजभूषण सिंह,कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता साधना भारती,महासभा के यूपी प्रदेश अध्यक्ष साहब सिंह लोधी,हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष रवि वर्मा,प्रदेश मंत्री शंकर लाल लोधी ने संबोधित किया।
……………………………………………….
ये रहे मौजूद:कार्यक्रम संयोजक सोनू लोधी,सह संयोजक पूर्व चेयरमैन राजकुमार लोधी,जिलाध्यक्ष दुष्यंत लोधी,चेयरमैन जहांगीराबाद किशन पाल लोधी,पूर्व मंत्री राजीव लोधी,महेश लोधी,अमरपाल लोधी,इंजीनियर ललित लोधी,प्रधानाचार्य नानक चंद लोधी,गिरीश लोधी आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।
