प्रोफेसर भीष्म सिंह बने भारतीय विश्विद्यालय क्रिकेट टीम के चयनकर्ता

राजीव शर्मा
औरंगाबाद लखावटी अमर सिंह महाविद्यालय के खेल कोच और प्रोफेसर भीष्म सिंह ने फिर एक बार जनपद बुलंदशहर और अमर सिंह महाविद्यालय का नाम किया रोशन प्रोफेसर भीष्म सिंह भारत की विश्विद्यालय क्रिकेट टीम के चयनकर्ता बने हैं उनके साथ सात सदस्य की टीम है जिसमें पूर्व भारतीय क्रिकेटर हरविंदर सिंह के साथ साथ बीसीसीआई के चयनकर्ता भी शामिल हैं । प्रोफसर सिंह भारत की विश्विद्यालय टीम का चयन करेंगे जो कि दिसम्बर में ऑस्ट्रेलिया का दौरा करेगी । इस ख़बर से जिले के और अमर सिंह महाविद्यालय के अध्यापकों और छात्रों में खिलाड़ियों में ख़ुशी का माहौल है और वेट्रेंस टीम के वरिष्ठ खिलाड़ी सुखदेव शर्मा, अरुण गुप्ता, मुनीश गिरी, दानवीर सिंह, लोकेंद्र चौधरी, नीरज शर्मा और हिमांशु तोमर ने भी इस मौक़े पर बधाई दी और ख़ुशी जताई ।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *