
जहांगीराबाद क्षेत्र के गांव मुल्लानी के निकट आज सायं छोटी बहन की शादी के कार्ड बांटने जा रहे इकलौते भाई की नीलगाय की टक्कर से हुई दर्दनाक मौत, मृतक गुरुग्राम में एक प्राइवेट कंपनी में करता था नौकरी, परिजनों में मचा कोहराम, पुलिस ने मृतक के शव को पीएम हेतु भेजा जिला चिकित्सालय –
औरंगाबाद क्षेत्र के गांव लोहरका निवासी इंद्रजीत शर्मा पवसरा रोड पर परिवार के साथ रह रहे थे। इंद्रजीत शर्मा पर तीन पुत्रियां और एक पुत्र है। इंद्रजीत शर्मा की सबसे छोटी पुत्री रीता की ३० नवंबर की शादी थी। जिसके कार्ड बांटने के लिए आज सायं बाइक से इकलौता पुत्र नितिन शर्मा ३० वर्ष जहांगीराबाद जा रहा था। रास्ते में जहांगीराबाद मार्ग पर स्थित मुल्लानी के निकट नीलगाय ने नितिन शर्मा को जोरदार टक्कर मार दी जिसमें नितिन शर्मा की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की सूचना पर जहांगीराबाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दी। सूचना पाकर परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम हेतु जिला चिकित्सालय भेज दिया है।(सुरेन्द्र शर्मा पत्रकार)