
औरंगाबाद। बागपत क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से अनियंत्रित होकर हिंडन नदी में कार गिरने से हुई कांस्टेबल की मौत की खबर मिलते ही गांव में हाहाकार मच गया।देर शाम शव गांव में पहुंचा तो पूरा गांव शोक में डूब गया।गमगीन माहौल में मृतक का अंतिम संस्कार किया गया।
बता दे कि गांव गंगहारी निवासी चौधरी गंभीर सिंह का 35 वर्षीय पुत्र राहुल चौधरी जनपद बागपत के सिंघावली अहीर थाने में कांस्टेबल के पद पर तैनात था।वह पत्नी और बच्चों के साथ मेरठ में रह रहा था। देर रात मेरठ के जानी थाना क्षेत्र से लौटते समय अज्ञात वाहन में कार में टक्कर मार दी थी।जिस कारण कार अनियंत्रित होकर हिंडन नदी में गिर गई थी।जिसमें कांस्टेबल राहुल चौधरी समेत दो की मौत हो गई थी।देर शाम पुलिस लाइन में सलामी के बाद शव गांव लाया जा सका।शव गांव में आने की सूचना पर सैकड़ों ग्रामीण एकत्रित होकर मृतक के आवास पर पहुंचे ओर सिपाही के अंतिम दर्शन कर परिजनों को ढांडस बंधाया।मां कमलेश देवी, पत्नी छवि, बहनें राखी ओर रानी का रोते रोते बुरा हाल था।जबकि मां पुत्र को निहारते हुए बार बार बेहोश हो रही थी।औरंगाबाद पुलिस ने मृतक के शव पर पुष्प चक्र अर्पित किए।बाद में शवयात्रा निकाली गई।मुखाग्नि बड़े बेटे कन्नू ने दी।मृतक ने अपने पीछे दो पुत्रों को छोड़ा है।
