
औरंगाबाद। औरंगाबाद थाना क्षेत्र के गांव राजगढ़ी में रविवार की शाम लापता मजदूर का शव पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटका मिला।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।ग्रामीण ग्रह क्लेश के चलते आत्महत्या की बात कह रहे है।
बता दे कि जनपद लखीमपुर खीरी के थाना पाडवा के गांव मोहनपुर निवासी सियाराम पत्नी शांति देवी के साथ गांव राजगढ़ी में चौधरी जगवीर सिंह के यहां गन्ने की छोल करने के लिए करीब बीस दिन पहले गांव आए थे।रविवार की सुबह पति पत्नी गन्ने की छोल करने के लिए खेत पर चले गए।बताया जाता है कि सुबह पहले दोनों ने शराब का सेवन किया फिर उसके बाद सियाराम कही पर चला गया।दोपहर तक सियाराम वापस नहीं लौटे तो पत्नी ने गांव पहुंचकर ग्रामीणों को पति के लापता होने की जानकारी दी।शाम के समय ग्रामीणों ने मजदूर को तलाश किया तो उसका शव एक पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटका मिला।ग्रामीणों ने थाना पुलिस को फोन कर घटना की सूचना दी।सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर औरंगाबाद भारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे।बाद में फॉरेंसिक टीम भी मौके पर आ गई।फॉरेंसिक टीम ने शव को पेड़ से उतरवाकर घटनास्थल से साक्ष्य जुटाएं।बाद में पुलिस ने शव को पोस्मार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। इंस्पेक्टर औरंगाबाद राम नारायण सिंह ने बताया कि पति पत्नी के बीच विवाद के बाद पति ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है।मामले की गहनता से जांच की जा रही है।