
औरंगाबाद।अमर सिंह इंटर कॉलेज लखावटी की राष्ट्रीय सेवा योजना की इकाई के विशेष शिविर के चौथे दिन प्रथम सत्र में स्वयंसेवक एवं सेविकाओं ने घर-घर जाकर नारी सशक्तिकरण के विषय में रैली निकालकर महिलाओं को जागरूक किया गया।दूसरे सत्र में सुखा एवं अधिक उत्पादन पर संगोष्ठी आहुत हुई। जिसमें कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर कृष्ण कुमार शर्मा ने बताया की सरकार जलवायु परिवर्तन पर राष्ट्रीय कार्य योजना चला रही है। जिसके अंतर्गत विशिष्ट क्षेत्रों में आठ मिशन लागू किए गए है।कॉलेज के प्रधानाचार्य मेजर लखन कुमार शर्मा ने अधिक उत्पादन पर अपने विचार रखें। किसानों को उन्नतशील बीजों को लगाना चाहिए| उन्नतशील बीजों से 20 से 25% तक अधिक पैदावार ले सकते हैं| डॉक्टर दिनेश कुमार शर्मा ने बताया की मिट्टी कटाव को कम से कम करना चाहिए। उद्योगों का समर्थन करते हुए ग्रीनहाउस गैस, गैस उत्सर्जन को कम करना चाहिए।साथ ही कम करने वाले लागत खाद उत्पादन को लगाना चाहिए। तृतीय सत्र में स्वयंसेवक और सेविकाओं ने साक्षरता पर नुक्कड़ नाटक किया।कार्यक्रम में सुहानी ठाकुर, मोनिका ,वंशिका, साक्षी ,राधिका ,राधा शर्मा ,अंकुश कुमार , अर्जुन पाल ,देव कुमार, अभिषेक, चिकांशु ,शिवानी, लवी, आदि ने प्रतिभाग किया।
