
औरंगाबाद तौमड़ी भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना ‘पीएम श्री स्कूल ट्विनिंग प्रोग्राम’ के तहत सोमवार को एक विशेष शैक्षिक संगम देखने को मिला। कार्यक्रम के अंतर्गत पीएम श्री उच्च प्राथमिक विद्यालय, ख्वाजपुर के छात्र-छात्राओं ने जेपी विद्या मन्दिर, तौमड़ी का भ्रमण किया। इस दौरान दोनों विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच ज्ञान, संस्कृति और अनुभवों का अनूठा आदान-प्रदान हुआ।प्रधानाचार्या सुनीता सिंह के मार्गदर्शन और प्रवक्ता चन्द्रप्रताप के नेतृत्व में अतिथि विद्यार्थियों का विद्यालय परिसर में गर्मजोशी से स्वागत किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत परिचय सत्र से हुई, जिसमें विद्यार्थियों ने अपने-अपने विद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों और उपलब्धियों को साझा किया।लैब में जिज्ञासा और तकनीक का मेलभ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने जेपी विद्या मन्दिर की आधुनिक सुविधाओं का लाभ उठाया भौतिक, रसायन और जीव विज्ञान लैब में छात्रों ने कई सामान्य प्रयोग स्वयं करके देखे।डिजिटल शिक्षा: कंप्यूटर लैब में विद्यार्थियों ने इंटरनेट के माध्यम से अपनी जिज्ञासाओं का समाधान खोजा। सामाजिक विज्ञान और आर्ट लैब में आकर्षक पेंटिंग्स देखकर छात्र मंत्रमुग्ध हो गए, वहीं संगीत कक्ष में सुर और ताल की बारीकियां सीखीं।खेल और संवादशैक्षणिक सत्र के बाद विद्यार्थियों ने रस्सा-कशी जैसे खेलों में भाग लिया और समूह चर्चा (Group Discussion) के माध्यम से एक-दूसरे के साथ संवाद स्थापित किया। अतिथि विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री राजकुमार, शिक्षक वेदप्रकाश और शिक्षिका बबीता जी ने जेपी विद्या परिवार के आतिथ्य की सराहना करते हुए इस अनुभव को बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए मील का पत्थर बताया।प्रधानाचार्या का संदेशसमापन सत्र में प्रधानाचार्या सुनीता सिंह ने कहा, “ट्विनिंग प्रोग्राम का उद्देश्य छात्रों का सर्वांगीण विकास करना है। ऐसे आयोजनों से बच्चों में आत्मविश्वास, आपसी सहयोग और मित्रता की भावना प्रबल होती है।” उन्होंने कार्यक्रम संयोजक चन्द्रप्रताप, निखलेश गुप्ता, मनीष चौधरी और संदीप चौधरी के कुशल नेतृत्व की प्रशंसा की। इस अवसर पर जीतेश कुमार, नीवे अग्रवाल, जितेंद्र भारद्वाज और सोमकुमार सहित अन्य शिक्षकों ने भी कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
